mainदेश-विदेशब्रेकिंग न्यूज़

शिवाजी की प्रतिमा पर 3600 करोड़ से ज्यादा खर्च करेगा महाराष्ट्र

मुंबई,24 दिसम्बर (इ खबरटुडे)। छत्रपति शिवाजी महाराज की अरब सागर में बनने वाली प्रतिमा पर महाराष्ट्र सरकार 3643.78 करोड़ रुपए खर्च करेगी। सरकार ने कहा है कि परियोजना के सभी पहलू 2022-23 तक पूरे हो जाएंगे।

राज्य सरकार ने एक नवंबर 2018 को परियोजना रिपोर्ट को प्रशासनिक मंजूरी दे दी। इसके लिए सरकार ने 3700.84 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं। राज्य सरकार द्वारा दी गई अधिकृत मंजूरी के मुताबिक, अब खर्च 56.70 करोड़ रुपए कम किया गया है।

पिछले सप्ताह जारी सरकारी आदेश में यह बताया गया है। महाराष्ट्र सरकार ने 19 दिसंबर को पांच साल के लिए कुल 3643.78 करोड़ रुपए की प्रशासनिक मंजूरी दी है। इसमें सर्वे और पुलिस द्वारा सुरक्षा के उपाय लागू करने के लिए स्थल की जांच भी शामिल है।

Back to top button