mainकारोबार

Bank holiday Holi 2025: होली पर बैंकों में इतने दिन रहेगी छुट्टियां, चेक करें छुट्टियों की पूरी डिटेल

Bank Holiday Holi 2025: होली पर 13 मार्च से 16 मार्च तक अलग-अलग राज्यों में रहेगी बैंकों में छुट्टियां, देखिए पूरी डिटेल

Bank holiday Holi: होली का त्यौहार लाखों करोड़ों लोग बड़े उत्सव धूमधाम से मनाने वाले हैं। होली के त्योहार पर कई राज्यों में बैंकों में छुट्टियां रहेगी। इसलिए अगर आपको बैंक से कोई जरूरी काम है तो उसे छुट्टियों से पहले ही निपटा ले।

होली के अवसर पर देश में अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग समय पर मनाने के तहत बैंकों में भी इस समय अनुसार छुट्टियां घोषित की गई है। रंगों के इस त्यौहार का हर वर्ष देश के साथ-साथ विदेशों में भी करोड़ों की संख्या में लोग इंतजार करते हैं।

आमजन के साथ-साथ कर्मचारियों को भी इस त्यौहार का बेसब्री से इंतजार रहता है। क्योंकि होली के त्योहार पर एक साथ कई दिनों की छुट्टियां घोषित होने के कारण लोग दूर-दूर से चलकर यह त्यौहार मनाने हेतु अपने घर पहुंचते हैं।

होली के त्योहार पर इस प्रकार रहेगी देश के अलग-अलग राज्यों में 13 मार्च से 16 मार्च तक छुट्टियां

इस बार भी होली के त्योहार पर 13 मार्च से 16 मार्च तक बैंकों में छुट्टियां रहेगी।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 13 मार्च को देश के सभी राज्यों में होलिका दहन मनाया जाएगा। इस दिन उत्तर प्रदेश केरल झारखंड और उत्तराखंड में बैंक बंद रहेंगे।

14 मार्च को देश में मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर उत्तराखंड, कर्नाटक, तमिलनाडु, त्रिपुरा, उड़ीसा, मणिपुर, केरल, झारखंड, बिहार, महाराष्ट्र आदि राज्यों में होली फाग महोत्सव के चलते बैंकों में छुट्टियां रहेगी।

15 मार्च को भी त्रिपुरा, उड़ीसा, मणिपुर और बिहार के सभी प्राइवेट और सरकारी बैंकों में छुट्टी की घोषणा की गई है। 15 मार्च को तीसरा शनिवार होने के कारण भी कई राज्यों में बैंकों में छुट्टी की घोषणा की गई है। इसके अलावा 16 मार्च को रविवार के चलते देश के सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

Back to top button