October 15, 2024

रतलाम :श्री राम के भव्य मंदिर का भूमि पूजन पूर्ण होते ही जश्न मनाते हुए लगाए जय श्री राम के नारे:देखिये वीडियो

रतलाम,05 अगस्त(इ खबरटुडे)। अभिजीत मुहूर्त में भगवान श्री राम के भव्य मंदिर का भूमि पूजन सम्पन्न होते ही रतलाम नगर में भी भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिला।भूमि पूजन होते ही शहर के विभिन्न मंदिरों में भजन और आरती की गई। शाम को मंदिरों सहित घरों में दीप जलाकर आज का दिन उत्साह से मनाए जाने की तैयारी की जा रही है मानो जैसे दिवाली आ गई हो । शहर के सभी मंदिरों में आकर्षक विद्युत सज्जा की गई है।

भूमि पूजन को लेकर शहर के कई स्थानों पर नागरिकों ने खुशी जाहिर की। श्रद्धालुओं ने कहा राम जन्मभूमि में मंदिर के शिलान्यास के ऐतिहासिक क्षण में भारत वर्ष का प्रत्येक नागरिक अत्यंत गौरव महसूस कर रहा है। इस अवसर पर नागरिकों ने मंदिरों में दीपक जलाकर उत्साह मनाया। शहर के कई क्षेत्रों के रहवासियों ने अपने घरों को भगवा झंड़‍ियों व गुब्बारों से सजाया। इस दौरान बच्चों में भी उत्साह देखा गया।

भाजपा नेताओ और कार्यकर्ता द्वारा शहर के प्रमुख चौराहो पर जोरदार आतिशबाजी की गई
शिलान्यास के ऐतिहासिक अवसर पर भाजपा द्वारा शहर के प्रमुख क्षेत्र चांदनी चौक ,घास बाजार ,दो बत्ती ,दिलबहार चौराहे समेत कई स्थानों जोरदार आतिशबाजी की गई। इस दौरान भाजपा नेता प्रदीप उपाध्याप,पूर्व पार्षद पवन सोमानी ,राजेश कटारिया ,दिनेश राठौर ,राजू शर्मा ,विशाल अग्रवाल ,ओमप्रकश पुरोहित ,भेरू परमार ,संजय आंचलिया, विजय गेलड़ा समेत कई कार्यकर्ताओ ने जय श्री राम के नारे लगाए।

वही इस दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा सूरजमल जैन मंडल रतलाम द्वारा भी भव्य रामलला मंदिर निर्माण कार्य के शुभारंभ के उपलक्ष्य में रतलाम नगर निगम चौराहे पर ढोल बजाकर और आतिशबाजी कर हर्षोल्लास के साथ जश्न मनाया गया । जश्न में जिला अध्यक्ष सोनू यादव ,भाजपा मंडल अध्यक्ष निलेश गांधी, युवा मोर्चा जिला मंत्री आशीष सोनी, मंडल उपाध्यक्ष सोनू चौहान ,आकाश देवड़ा , मंडल मंत्री विनोद वाल्या समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

You may have missed