mainखबरे जिलों सेब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशरतलाम

रतलाम में प्री-मानसून की बारिश, तापमान में गिरावट से मिली राहत

रतलाम,19 जून (इ खबर टुडे )। शहर और आस-पास के इलाकों में अल सुबह जमकर बारिश हुई। प्री-मानसून की इस बारिश से तापमान में आई गिरावट से लोगों को राहत दी। मंगलवार शाम से ही यहां बादल छाए हुए थे, लेकिन बारिश न होने की वजह से लोग उमस और गर्मी से परेशान हो गए थे।

मंगलवार-बुधवार रात भी बारिश का दौर जारी रहा. शहर का तापमान मंगलवार को सामान्य रहा। दिन में बादल छाए लेकिन बारिश की स्थिति नहीं बनी। अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा।

न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 22.7 डिग्री रहा। दिन में दक्षिणी-पश्चिमी हवा औसतन 20 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चली। अभी दक्षिणी-पश्चिमी हवा से नमी आ रही है। मंगलवार को आर्द्रता 34 प्रतिशत रही।

Back to top button