May 2, 2024

मुख्यमंत्री आवास में जल्दी ही रसोईयॉ, हलवाईयों की महा पंचायत बुलायेगें – श्री चौहान

रसोईयॉ, हलवाई, श्रमजीवी कल्याण समिति के प्रांतीय सम्मेलन में मुख्यमंत्री श्री चौहान

रतलाम 26 अगस्त (खबरटुडे) मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा हैं कि वे जल्दी ही मुख्यमंत्री निवास भोपाल में प्रदेश के रसोईयों, हलवाईयाें की महा पंचायत बुलाकर उनकी समस्याओं को सुनेगें और उनका निराकरण भी करेगेेंं। मुख्यमंत्री श्री चौहान बुधवार को रतलाम के जयमाताजी पैलेस में रतलाम रसोईयॉ, हलवाई, श्रमजीवी कल्याण समिति द्वारा आयोजित रसोईयों, हलवाईयों के प्रांतीय महासम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे। इस मौके पर राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष हिम्मत कोठारी, सांसद देवास-शाजापुर मनोहर ऊॅटवाल, महापौर डॉ. सुनिता यार्दे, विधायक शहर चेतन्य काश्यप, विधायक ग्रामीण मथुरलाल डामर, आलोट जितेन्द्र गेहलोत, डॉ. राजेन्द्र पाण्डय जावरा, श्रीमती निर्मला भूरिया पेटलावद, जिला पंचायत रतलाम के अध्यक्ष प्रमेश मईड़ा, निगम अध्यक्ष अशोक पोरवाल, बजरंग पुरोहित, रसोईयॉ हलवाई संघ के प्रांतिय संयोजक धर्मा गुरू, रणछोड़लाल व्यास प्रदेश अध्यक्ष, बनेसिंह ठाकुर जिला अध्यक्ष, कैलाश तिवारी भी मंचासीन थे।

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने आगे कहा कि रसोईयॉ और हलवाई समाज के अभिन्न अंग है। वे सबके लिये भोजन बनाने का पुनित कार्य करते है। अन्नदान से बड़ा भोजन दान है। भुखे को भोजन कराना बहुत ही पूण्य का काम है। उन्होनें कहा कि प्रदेश की धरती पर कोई गरीब भुखा नहीं सोये यह हमारा प्रयास है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश की साढे सात करोड़ जनता मेरा परिवार है, प्रदेश की जनता का सुख मेरा सुख और जनता का दुख मेरा दुख है। उन्होनें उपस्थित बहनों को रक्षाबंधन की शुभकामनाऐं भी दी। मध्यप्रदेश राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष हिम्मत कोठारी ने रसोईयों, हलवाईयों की महा पंचायत बुलाने का मुख्यमंत्रीजी से आग्रह करते हुए उनकी जायज मांगों के निराकरण का आग्रह भी किया। विधायक रतलाम शहर चेतन्य काश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्रीजी सभी वर्गो के कल्याण की लिये प्रतिबध्द है। रतलाम की ख्याति नमकीन और मिठाई के लिये तो हैं ही यहॉ के हलवाईयों और रसोईयों ने भी स्वादिष्ट भोजन बनाने के लिये मालवा अंचल में अपनी अलग पहचान बनाई है। प्रदेश अध्यक्ष बनेसिंह ठाकुर ने रसोईयॉ, हलवाई, श्रमजीवी कल्याण समिति की ओर से 13 सुत्रीय मांगोें के निराकरण की मांग भी मुख्यमंत्रीजी से की। श्याम उपाध्याय ने स्वागत भाषण देते हुए माही नदी का पानी रतलाम तक पहुॅचाने हेतु योजना बनाने की मांग की। कार्यक्रम का संचालन अरूण त्रिपाठी ने किया।

प्रारम्भ में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मॉ अन्नपूर्णा की तस्वीर पर माल्यापर्ण कर सम्मेलन का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम को रतलाम विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष विष्णु त्रिपाठी , सुश्री उषा ठाकुर इंदौर, नाहरसिंह सिसौदिया बेटमा,श्रीराम साकला उज्जैन, लालुराम बोहरा रतलाम, लक्ष्मण महाराज मंदसौर ने भी सम्बोधित किया। प्रदेश अध्यक्ष बनेसिंह ठाकुर, जिला अध्यक्ष कैलाश तिवारी, मंचासीन विधायकगणों, हलवाई संघ के गोपाल जोशी,श्याम उपाध्याय, गोपाल व्यास, कालु पण्डया, प्रवीण सोनी, लाधुराम बोहरा, रणछोड़ व्यास एवं नेहरू व्यास ने मंचासीन सभी अतिथियों का पुष्पाहारों से स्वागत किया। इस मौके पर जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, पत्रकारगण, पार्षदगण, अधिकारी, कर्मचारी एवं प्रदेश के विभिन्न जिलों से आये रसोईयॉ, हलवाई संघ के पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित थे।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds