May 17, 2024

Firing case: सलमान के घर फायरिंग करने वाले आरोपी अनुज थापन ने किया सुसाइड, परिजन ने हत्या का लगाया आरोप

मुंबई,02मई(इ खबर टुडे)। सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग केस में गिरफ्तार अनुज थापन ने बुधवार (1 मई) को सुसाइड कर लिया। मुंबई पुलिस ने बताया कि अनुज ने जेल के बाथरूम में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसने दरी को फंदे के तौर पर इस्तेमाल किया।

अनुज पुलिस की गिरफ्तारी के बाद से ही जेल में बंद था। वह पंजाब के फाजिल्का जिले के सुखचैन गांव का निवासी था। पुलिस ने उसे फायरिंग में इस्तेमाल हथियार सप्लाई करने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

अनुज की मौत के बाद उसके भाई अभिषेक थापन ने आरोप लगाया है कि उसने आत्महत्या नहीं की है, बल्कि उसका कत्ल हुआ है। अभिषेक ने कहा, हम गरीब परिवार से आते हैं। मेरा भाई अनुज ट्रक कंडक्टर (खलासी) का काम करता था। उसने जेल में आत्महत्या नहीं की है, बल्कि उसकी हत्या की गई है। मैं चाहता हूं कि उसे इंसाफ मिले। इस केस में मुंबई पुलिस की तरफ से आजाद मैदान थाने में एक्सीडेंटल डेथ की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है।

पंजाब से गिरफ्तार हुआ था अनुज थापन
दरअसल, सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग में शूटर सागर पाल और विक्की गुप्ता को गुजरात से गिरफ्तार किया था। पूछताछ में सामने आया कि उन्हें हथियारों की सप्लाई की गई थी। पुलिस ने फिर पंजाब से सोनू कुमार बिश्नोई और अनुज थापन को अरेस्ट किया। इन चारों पर आईपीसी और आर्म्स एक्ट से जुड़े प्रावधानों के तहत केस दर्ज किया गया। पुलिस ने चारों पर मकोका भी लगाया. सलमान के घर 14 अप्रैल, 2024 को फायरिंग हुई थी।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds