May 3, 2024

मुख्यमंत्री को बताएंगे, नहीं होती सुहानी शाम से ढलती रात

रसोईयां-हलवाईयों का महासम्मेलन 26 अगस्त को
शिवराज सहित कई नेता करेंगे शिरकत

रतलाम,25 अगस्त(इ खबरटुडे)। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान बुधवार को रतलाम रसोईयां-हलवाई श्रमजीवी कल्याण समिति प्रांतीय महासम्मेलन में शामिल होने रतलाम आ रहे है। समिति इस मौके पर उन्हें अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों से अवगत कराएगी। रसोईयां व हलवाई प्रदेश के हर जिले में हलवाई नगर बनाने के साथ भोजन के लिए रात 11 बजे तक का समय निर्धारित करने की मांग भी करेंगे, क्योंकि उनके मुताबिक सुहानी शाम से ढलती रात का कोई समय नहीं होता। ऐसा समय देने वाले उनके लिए कई परेशानियां खड़ी करते है।
महासम्मेलन आयोजन समिति के संयोजक श्याम उपाध्याय, अध्यक्ष कैलाश तिवारी, सचिव सुरेश त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष संजय पांड्या ने बताया कि 26 अगस्त को दोपहर 12 बजे सम्मेलन आरंभ होगा। मुख्यमंत्री शिवगढ़ से दोपहर 3 बजे आएंगे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान, जिला प्रभारी मंत्री पारस जैन, मप्र वित्त आयोग के अध्यक्ष हिम्मत कोठारी, विधायक चेतन्य काश्यप, मथुरालाल डामोर, राजेन्द्र पांडेय, जितेन्द्रसिंह गेहलोत, संगीता चारेल, महापौर डॉ. सुनीता यार्दे, निगमाध्यक्ष अशोक पोरवाल, जिला भाजपा अध्यक्ष बजरंग पुरोहित, रसोईयां-हलवाई श्रमजीवी कल्याण समिति के प्रदेश संरक्षक धर्मागुरु, प्रदेश अध्यक्ष बनेसिंह ठाकुर और प्रदेश उपाध्यक्ष रामबाबू शर्मा भी सम्मेलन में शामिल होंगे। सम्मेलन में रसाईयां-हलवाईयों की और से 12 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन दिया जाएगा। इसमें प्रमुख रूप से हलवाई नगर विकसित करने और सस्ती दरों पर प्लाट उपलब्ध कराने, शासकीय योजनाओं का लाभ देने, दुघर्टना होने पर हलवाईयों को मुआवजा देने और निशुल्क बीमा का लाभ देने के साथ रात्रिकालीन तकलीफें दूर करने के लिए गार्ड और डीजे की तर्ज पर भोजन का समय भी तय करने की मांग की जाएगी। समिति द्वारा सम्मेलन की सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। इस सम्मेलन में समिति के करीब 3 हजार सदस्य शामिल होंगे।
आयोजन समिति के ब्रह्मïानंद बोहरा,  बालुराम पाण्डया, नारायण बोहरा, गोपाल त्रिपाठी, नवरत्न उपाध्याय,  किशन जोशी, जगदीश तिवारी, मोतीलाल पंड्या, गोपाल व्यास, गोकुल जोशी, भुराशंकर व्यास, मधुकांत जोशी, रामनिवास व्यास, लादूराम बोहरा और रामनिवास बोहरा, धीरज व्यास, आदि ने महासम्मेलन को सफल बनाने की अपील की है।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds