mainदेश-विदेशब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में नवंबर से फिर लागू होगा ऑड ईवन नियम, प्रदूषण से बचने सरकार अक्टूबर से बांटेगी मास्क

नई दिल्ली,13 सितंबर( इ खबर टुडे)। दिल्ली में बढ़ते प्रदुषण और ट्रैफिक को नियंत्रित करने के लिए दिल्ली सरकार एक बार फिर ऑड ईवन प्लान लागू करने जा रही है। शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कांफ्रेंस लेकर इसकी जानकारी दी।

सीएम केजरीवाल ने बताया कि 4 नवंबर से 15 नवंबर तक ऑड ईवन के नियम लागू किए जाएंगे। इसके पहले दिल्ली सरकार अक्टूबर में वाहन चालकों को प्रदुषण से बचने के लिए मास्क बांटेगी।

दिल्ली में चार नवंबर को ऑड नंबर की गाड़ियां चलेंगी, वहीं 5 नवंबर को ईवन नंबर की गाड़िया चलेंगी। केजरीवाल ने यह भी कहा कि दिल्ली में पर्यावरण मार्शल की नियुक्ति भी की जाएगी। प्रदुषण पर शिकायतों के लिए वॉर रुम भी बनेगा।

Back to top button