ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

दिनदहाड़े युवक से 6 लाख 35 हजार रूपये लूटे

देवास,30 मई (इ खबरटुडे)।शहर में दिनदहाड़े युवक से 6 लाख 35 हजार रूपये लूट लिए गए। इस वारदात से शहर में सनसनी फैल गई।पुलिस के अनुसार लूट की वारदात दिलाराम पिता केराराम उम्र 25 वर्ष राजस्थान निवासी हालमुकाम देवास के साथ हुई।

सिविल लाईन में पुलिस अधीक्षक बंगले के पास  वारदात
 उसने एक्सिस बैंक से यह राशि निकाली थी। युवक रुपये निकालकर घर जा रहा था तभी उसके साथ लूट हो गई।3 बाइक पर सवार अज्ञात 7 बदमाशों ने सिविल लाईन में पुलिस अधीक्षक बंगले के पास इस वारदात को अंजाम दिया। दिलाराम के साथ मारपीट कर हाथ पर चाक़ू से वार कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया गया। इसके बाद बदमाश रुपयों से भरा बैग छीनकर भाग गए।दिलाराम को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Back to top button