May 21, 2024

खेल भावना हार कर जीतने की प्रेरणा देती है – लोक निर्माण मंत्री रामपालसिंह

अधिकतम बच्चो को खेल मैदान तक लाने का लक्ष्य – चेतन्य कश्यप

रतलाम ,12 जनवरी(इ खबरटुडे)। चेतन्य कश्यप फाउण्डेंशन एवं क्रीडा भारती द्वारा आयोजित खेल चेतना मेले के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुए माननीय मंत्री मध्यप्रदेश शासन लोक निर्माण, विधि एवं विधायी कार्य विभाग रामपालसिंह ने कहा कि खेल भावना प्रत्येक खिलाड़ी में हार कर जितने की प्रेरणा देती है। इसीलिये इसे खिलाड़ी भावना कहा जाता है। हारने वाला व्यक्ति भी हर बार नये उत्साह एवं जज्बे के साथ जितने के लिये प्रत्यन्तषील रहता है।

विभिन्न स्पर्धाओं के विजेताओं को अतिथियों द्वारा पुरूस्कृत किया गया

उपाध्यक्ष राज्य योजना आयोग और स्थानीय विधायक व क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष साथ ही चेतन्य फाउडंेषन के अध्यक्ष चेतन्य कश्यप ने कहा कि खेल चेतना मेले का मूल उद्देष्य यह हैं कि अधिकतम विद्यार्थी खेल मैदान तक आये और देश-प्रदेश में अपने शहर का नाम रोषन करें। समापन अवसर पर खेल चेतना मेले में आयोजित विभिन्न स्पर्धाओं के विजेताओं को अतिथियों द्वारा पुरूस्कृत किया गया।

लोक निर्माण मंत्री रामपालसिंह ने कहा कि खेल जिन्दगी का अहम हिस्सा होना चाहिए क्योकि इससे स्वस्थ तन के साथ मन भी स्वस्थ होता है। उन्होने आयोजन की प्रसन्नता करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन प्रदेष स्तर पर किये जाने के लिये भी प्रयास किये जायेगे। रामपालसिंह ने अपेक्षा की कि शीघ्र खेल चेतना मेला माननीय मुख्यमंत्री के बुदनी एवं उनके क्षेत्र सिलवानी में भी आयोजित किये जायेगे। उन्होने कहा कि चेतन्य काष्यप अपने नाम के अनुरूप कार्य कर रहे है और उनके द्वारा खेलों के प्रति छात्र-छात्राओं को आकर्षित करने के लिये विभिन्न प्रयास किये जा रहे है।

लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति में क्षमताऐं विद्यमान होती है। क्षमताओं को जागृत करने और निखारने के लिये आवष्यक वातावरण निर्मित करने का महती कार्य स्थानीय विधायक द्वारा किया जा रहा है। इस प्रकार के आयोजनों से निष्चित ही आने वाली पीड़ियाॅ एक और जहा सशक्त होगी वही दूसरी और उनका भविष्य उज्जवल होगा। लोक निर्माण मंत्री रामपालसिंह ने अपने सम्बोधन में आष्वस्त किया कि रतलाम जिले की विकास के लिये वे सदैव हर सम्भव सहायता करने के लिये तत्पर रहेगे।
उपाध्यक्ष राज्य योजना आयोग एवं स्थानीय विधायक ने अपने स्वागत भाषण में चेतन्य काष्यप फाउडेंशन द्वारा आयोजित होने वाले चेतन मेले के विस्तार संबंधी जानकारियों से उपस्थित जनों को अवगत कराया। उन्होने कहा कि उनके द्वारा जमीनी स्तर से जुड़ा हुआ यह नवीनत प्रयोग किया गया जो कि सफल रहा है। लोक तांत्रिक व्यवस्था में रचनात्मक कार्य किये जाकर भी बेहतर तरीके की राजनीति हो सकती है।उन्होने बताया कि खेल चेतना मेले में अंतर विध्यालयीन खेल कूद प्रतिस्पर्धाऐं आयोजित की गई जिसमें विभिन्न खेलों में विशेषज्ञों द्वारा खिलाड़ियों को तैयार भी किया गया।

समारोह को सैलाना क्षेत्र की विधायक श्रीमती संगीता चारेल ने सम्बोधित करते हुए कहा कि चेतन्य काष्यप फाउडेंशन द्वारा रतलाम के आदिवासी अंचल सैलाना मंे भी खेल चेतना मेले का आयोजन किया जाता है जिसमें दुरूस्त अंचलों के लगभग तीन हजार विद्यार्थी सम्मिलित होते है।उन्होने सभी बच्चों से अपेक्षा की कि वे आगे बढ़ने के सपने देखे तो उन्हें सफलता जरूर मिलेगी। रतलाम ग्रामीण क्षेत्र के विधायक मथुरालाल डामर ने खेल चेतना मेले का नामली में भी आयोजन करने के लिये चेतन्य काष्यप फाउडेंशन को धन्यवाद ज्ञापित किया। जिला सहकारी केन्द्रिय बैंक के अध्यक्ष अशोक चोटाला ने अपने सम्बोधन में कहा कि खेल चेतना मेले के माध्यम से स्वस्थ युवा पीढी़ का निर्माण किया जा रहा है और खेलों के विकास के लिये फाउडेंषन की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर निर्मित होने लगी है।

समारोह में जिला पंचायत के अध्यक्ष प्रमेश मईड़ा, जिला योजना समिति सदस्य बजरंग पुरोहित, नगर निगम अध्यक्ष अशोक पोरवाल, पूर्व मंत्री धुलजी चैधरी, गोपाल मजावदिया, मुकेश जैन एवं खेलों व सामाजिक क्षेत्रों से जुड़ी हुई तमाम हस्तियाॅ मौजूद थी।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds