October 15, 2024

रतलाम :जिले में नहीं थम रहा कोरोना का क़हर 01 वर्षीय बालक समेत 31 कोरोना पाजिटिव मरीज मिले

रतलाम,18 सितम्बर (इ खबरटुडे)। रतलाम जिले में कोरोना का क़हर लगातार जारी है। रतलाम में कोरोना के मरीज बड़ी संख्या में सामने आ रहे है। शुक्रवार को रतलाम शहर और उसके आसपास के क्षेत्रों से एक वर्षीय बालक समेत 31 कोरोना मरीज सामने आ चुके है। जिसके बाद जिले में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 11 सौ पार हो चूका है।

जानकारी के अनुसार आज रतलाम के अलकापुरी की 52 वर्षीय महिला,आनंद कॉलोनी के 45 वर्षीय पुरुष ,जल सारा बंजली के 29 वर्षीय पुरुष ,श्रीमाली वास के 28 वर्षीय पुरुष ,कस्तूरबा नगर की 19 वर्षीय युवती, त्रिवेणी रोड के 59 वर्षीय पुरुष ,ग्राम मऊ खेड़ी की 45 वर्षीय महिला ,डोंगरे नगर रतलाम की 61 वर्षीय महिला ,विवेकानंद कॉलोनी सैलाना के 34 वर्षीय पुरुष, कमला नेहरू मार्ग सैलाना की 45 वर्ष की महिला, 46 वर्षीय पुरुष ,शास्त्री मार्ग सैलाना के 31 वर्षीय पुरुष, राजीव नगर रतलाम के 80 वर्षीय पुरुष ,काठेर परिसर जावरा की 35 वर्षीय महिला,नरसिंहपुरा जावरा की 22 वर्ष की महिला, नयागांव रतलाम की 35 वर्षीय महिला ,बसंत विहार कॉलोनी रतलाम के 52 वर्षीय पुरुष ,ग्लोबस कॉलोनी रतलाम की 28 वर्षीय महिला, श्रीनगर कॉलोनी जावरा के 58 वर्षीय पुरुष ,पीएनटी कॉलोनी रतलाम की 60 वर्ष की महिला, धान मंडी रतलाम के 35 वर्षीय पुरुष ,नयागांव रतलाम के 30 वर्षीय पुरुष, लक्कड़पीठा रतलाम के 42 वर्षीय पुरुष, डीआरपी लाइन रतलाम के दो 29 वर्षीय पुरुष ,जवाहर नगर जावरा के 74 वर्षीय पुरुष ,72 वर्षीय महिला, ग्राम शेरपुर की 30 वर्ष की महिला तथा 34 वर्ष की महिला आलोट नाका ताल का 1 वर्षीय बालक तथा 35 वर्ष की महिला के सैंपल पॉजिटिव मिले है। इस प्रकार आज कुल 31 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल चुके है।

You may have missed