September 30, 2024

प्रवीण तोगडिया समेत विहिप की कई हस्तियों का जमावडा रहेगा 12 नवंबर को रतलाम में

रतलाम,2 नवंबर (इ खबरटुडे)। विश्व हिन्दू परिषद के फायरब्रान्ड नेता अन्तर्राष्ट्रिय अध्यक्ष डॉ.प्रवीण तोगडिया समेत कई हस्तियों का जमावडा 12 नवंबर को रतलाम में रहेगा। सभी हिन्दू नेता एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए रतलाम आ रहे हैं। इस समारोह में हरियाणा के राज्यपाल कप्तानसिंह सौलंकी के आने की भी संभावना है।
विहिप सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार,12  नवंबर को विहिप के केन्द्रीय मंत्री संजीव जैन की सुपुत्री का विवाह समारोह रतलाम में आयोजित है। इस समारोह में शामिल होने के लिए विहिप के अन्तर्राष्ट्रिय अध्यक्ष डॉ.प्रवीण तोगडिया,अन्तर्राष्ट्रिय महामंत्री चम्पतराय जी,राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री विनायक राव देशपाण्डे,केन्द्रीय मंत्री खेमचन्द  शर्मा,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हुकुमचन्द सांवला,क्षेत्रीय संगठन मंत्री दिनेश उपाध्याय,राष्ट्रीय संगठन मंत्री दिनेश अग्रवाल इत्यादि के आने की स्वीकृती प्राप्त हो चुकी है। इसके अलावा हरियाणा के राज्यपाल कप्तानसिंह जी सोलंकी के आने की भी संभावना है। विहिप सूत्रों के अनुसार इस समारोह में प्रदेश शासन के अनेक मंत्रियों व विधायकों के भी उपस्थित रहने की संभावना है।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds