mainब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशरतलाम

घर चलने की बात पर हुए पत्नी से विवाद के बाद युवक ने ससुराल में खुद को लगाई आग

रतलाम15 मार्च(इ खबरटुडे)। बिलपांक थाना क्षेत्र के ग्राम हल्दूपाड़ा में स्थित ससुराल में ईश्वर पिता मोहन मावी (25 ) निवासी ग्राम घोड़ाखेड़ा ने शरीर पर केरोसिन डालकर आग लगा ली। घटना में वह 90 प्रतिशत से अधिक झुलस गया। जानकारी के मुताबिक वह 3 दिन पहले ससुराल आया था, पत्नी से किसी बात को लेकर हुआ था विवाद के बाद उसने आत्मदाह कर लिया, घटना के बाद उसे जिला अस्पताल में कराया भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार ईश्वर 3 दिन पहले पत्नी को लेकर होली मनाने अपने ससुराल हल्दूपाड़ा गया आया था। बुधवार दोपहर उसने पत्नी ममता से चलने के लिए कहा इस पर पत्नी ने कहा कि कल चलेंगे। इसीलिए उनके बीच विवाद हुआ और ईश्वर ने अपने शरीर पर केरोसिन डालकर आग लगा ली। ममता ने पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया।

बिलपांक पुलिस मामले की जांच कर रही है

धुआं होंने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस मौके पर पहुंची और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। ईश्वर के पिता मोहन मावी का कहना है कि उन्हें नहीं पता उनका बेटा कैसे जला। ईश्वर की शादी एक साल पहले ही हुई थी और दो माह पहले उसे लड़की हुई थी। पहला बच्चा होने पर ससुराल वालों को होली पर उनके घर आना था लेकिन वह नहीं आए। उलटे मोहन और बेटी ममता को घर बुला लिया। बिलपांक पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Back to top button