April 30, 2024

सदीं के दूसरे सिंहस्थ का अंतिम शाही स्नान शनिवार को

शहर चौतरफा जाम, आसपास के जिलों मे जाम की स्थिति, महाकाल मंदिर सभी ओर से श्रद्धालुओं से पटा

उज्जैन,20मई (इ खबरटुडे)। सदीं के दूसरे सिंहस्थ का अंतिम शाही स्नान शनिवार को होगा। शुक्रवार को नृसिंह चतुर्दशी का पर्व स्नान रात तक चला। इसके बाद शाही स्नान की शुरूआत हो गई। अंतिम शाही स्नान के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उज्जैन पहुंच रहे हैं। चौतरफा सिंहस्थ शहर की जाम की स्थिति में हैं। आसपास के जिलों में भी जाम के समाचार सामने आ रहे हैं। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर चौतरफा आधा-आधा किलोमीटर क्षेत्र में श्रद्धालुओं से पटा पड़ा हैं। अंतिम शाही स्नान पर शैव एवं वैष्णव संप्रदाय के अखाड़ें रात ३ बजे से ही स्नान के लिए दत्त अखाड़ा और रामघाट पर पहुंचेंगे।
सिंहस्थ 2016 का अंतिम शाही स्नान शनिवार को पुण्य सलिला शिप्रा में होगा। इस स्नान के लिए पूर्व से ही तैयारियां की गई है। पिछले दो दिनों से पर्व स्नान का दौर चल रहा था। शनिवार को शाही स्नान होगा। इस स्नान में देश भर से श्रद्धालु भाग लेने के लिए उज्जैन पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं के चौतरफा आगमन की स्थिति के चलते उज्जैन पहुंचने वाले सभी ६ प्रमुख मार्गो पर जाम के हालात बने हुए हैं। शुक्रवार दोपहर बाद से ही एक जैसे हालात हंै। सिंहस्थ उज्जैन पुराना शहर में चौतरफा श्रद्धालुओं की उपस्थिति बनी हुई हैं। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा हैं। मंदिर के चारों ओर श्रद्धालु ही श्रद्धालु नजर आ रहे हैं। शिप्रा के सभी घाटों पर पर्व स्नान के लिए लाखों श्रद्धालु मौजूद हैं। सतत् रूप से पिछले करीब 48 घंटों से स्नान का क्रम चला आ रहा हैं। अगले 24 घंटे शाही स्नान का दौर चलने वाला हैं।

सबसे पहले जूना अखाड़ा पहुंचेगा

अंतिम शाही स्नान पूर्व से अखाड़ा परिषद के निर्णय अनुसार शनिवार तडक़े 4 बजे से शुरू होगा। सबसे पहले दत्त अखाड़ा घाट पर जूना अखाड़ा अपने सहयोगी अग्नि और आव्हान अखाड़े के साथ पहुंचेगा। इसके बाद श्री तपोनिधि निरंजनी अखाड़ा आनंद अखाड़े केे साथ, महानिर्वाणी अखाड़ा अटल अखाड़े के साथ स्नान के लिए पहुंचेगा। रामघाट पर वैष्णव अखाड़े में श्री पंच रामानंदीय निर्वाणी, निर्मोही, दिगंबर अखाड़ा अपने खालसा के साथ स्नान के लिए पहुंचेंगे। इसके बाद रामघाट पर उदासीन अखाड़ों में बड़ा उदासीन, नया उदासीन एवं निर्मल अखाड़ा स्नान करेगा। इसके चलते दत्त अखाड़ा और रामघाट श्रद्धालुओं के लिए सुबह 11 बजे तक खाली हो जाएंगे।

आसपास के जिलों में भी जाम

उज्जैन सिंहस्थ आने वाले श्रद्धालुओं के कारण आसपास के जिलों में भी जाम के हालात बन रहे हैं। इंंदौर से उज्जैन आने में करीब 12 किलोमीटर मार्ग तक वाहन रेंग-रेंग कर चल रहे हैं। देवास से उज्जैन मार्ग पर बांगर तक यही हालात हैं। मक्सी मार्ग पर भी ऐसे ही हालात है तो आगर से उज्जैन और बडऩगर, उन्हेल मार्ग पर भी ऐसी ही स्थितियां बनी हुई हैं। यह तो ठीक हैं। राजगढ़ जिले के सारंगपुर पुलिया पर भी एबी रोड से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों का जाम लगा हुआ हैं।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds