April 29, 2024

रतलाम / भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की 133वीं जयंती पर भाजपा द्वारा माल्यार्पण

बाबा साहब के सपनों को साकार कर रही भाजपा – कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप

रतलाम, 14 अप्रैल(इ खबर टुडे)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की 133वीं जयंती पर अंबेडकर सर्किल में माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, जिला प्रभारी प्रदीप पांडेय ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया।

कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने इस मौके पर कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार डॉ भीमराव अंबेडकर के सपने को साकार कर रही है। भाजपा लगातार दलित, शोषित और वंचितों को सामर्थ्यवान बनाने में लगी हुई है। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि बाबा साहब ने पूरा जीवन गरीबों के कल्याण के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने संविधान का निर्माण कर भारत को सशक्त और समृद्धशाली बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

कार्यक्रम में भाजपा नेता एवं कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब की स्मृति में छाछ का वितरण भी किया। इस अवसर पर महापौर प्रहलाद पटेल, विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, जिला उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, सुनील सारस्वत, बलवंत भाटी, कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी, जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी, सह प्रभारी निलेश बाफना, भंडार प्रमुख दशरथ पाटीदार, सहसंयोजक प्रह्लाद राठोड, मंडल अध्यक्ष विनोद यादव, कृष्ण कुमार सोनी, महामंत्री राकेश परमार, नंदकिशोर पंवार, कमल सिलावट, धर्मेंद्र देवड़ा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विप्लव जैन, वरिष्ठ नेता मधु पटेल, प्रवीण सोनी, सोश्यल मीडिया संयोजक करण वशिष्ठ, गोपाल राठी, अजा मोर्चा के ओमप्रकाश बोरिया, राहुल निंधाने, सुदीप पटेल, प्रभु सोलंकी, यशवंत राव, हरिकिशन बोरीवाल, जितेंद्र सिलावट, धीरेंद्र महावर, श्रवण बोयत, रवि सोलंकी, रामलाल डाबी, करण कैथवास सहित विभिन्न मोर्चा और प्रकोष्ठ एवं पार्टी पदाधिकारी, एमआईसी सदस्य, पार्षदगण एवं कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहे।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds