mainखबरे जिलों सेब्रेकिंग न्यूज़रतलाम

Reward Announced : फायरिंग करने वाले आरोपियों पर दस दस हजार का ईनाम घोषित,माफिया के खिलाफ सतत जारी रहेगी मुहिम (देखें विडीयो)

रतलाम,22 जनवरी (इ खबरटुडे)। शुक्रवार को शहर में हुई फायरिंग के बाद प्रशासन के तीखे तेवर बरकरार है। शनिवार को प्रताप नगर में असामाजिक तत्वों के अवैध निर्माण ढहाए जाने के बाद कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम और एसपी गौरव तिवारी भी घटनास्थल पर पंहुचे। कलेक्टर ने कहा कि माफिया के खिलाफ कार्यवाही सतत जारी रहेगी,वहीं एसपी ने फायरिंग करने वाले तीनों आरोपियों पर ईनाम घोषित करने की बात कही।

प्रताप नगर में अवैध बंगला ढहाए जाने के बाद घटनास्थल पर पंहुचे कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने कहा कि माफिया के खिलाफ कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। आम आदमी के मन में कानून व्यवस्था के प्रति जो विश्वास है,उसे कतई कम नहीं होने दिया जाएगा और किसी भी असामाजिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

एसपी गौरव तिवारी ने मीडीयाकर्मियों से कहा कि प्रत्येक थाने के लिस्टेड गुण्डों की जानकारी निकाली जा रही है। लिस्टेड गुण्डो द्वारा किए गए अवैध निर्माणों को ढहाया जाएगा। एसपी ने बताया कि शुक्रवार को फायरिंग करने वाले तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी पर दस दस हजार रु. का ईनाम घोषित किया गया है।

Back to top button