May 17, 2024

Operation Mafia : शनिवार को भी जारी रहा अवैध निर्माण तोडने का अभियान,प्रताप नगर में बंगले को ढहाया,आगे भी जारी रहेगा माफिया विरोधी अभियान (देखें लाइव विडीयो)

रतलाम,22 जनवरी (इ खबरटुडे)। असामाजिक तत्वों और गुण्डों के अवैध निर्माण तोडने का बीती शाम से शुरु हुआ सिलसिला आज शनिवार को भी जारी रहा। प्रशासन के दल ने प्रताप नगर में अज्जू शैरानी नामक बदमाश द्वारा किए गए अवैध निर्माण को बुलडोजर से ढहाया। प्रशासन का कहना है कि शहर के तमाम लिस्टेड गुण्डों की सूचि बनाई जा रही है,ताकि उनके द्वारा किए गए अवैध निर्माणों को ढहाया जा सके। असामाजिक तत्वों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को शहर के मोमिनपुरा इलाके में हुई गोलीबारी की वारदात के बाद प्रशासन की टीम ने फायरिंग करने वाले आरोपियों के साथ साथ सट्टा कारोबार से जुडे फरियादी के अवैध निर्माण तो तोडे ही थे। इसके साथ ही मोमिनपुरा और भाटों का वास इलाके के अन्य लिस्टेड बदमाशों के अवैध निर्माण भी ढहा दिए थे। अतिक्रमण हटाने की यह कार्यवाही तडके चार बजे तक जारी थी और इस दौरान एक दर्जन से ज्यादा अवैध निर्माण तोडे गए थे।

तडके चार बजे रुका सरकारी बुलडोजर आज दोपहर प्रताप नगर जा पंहुचा,जहां स्टेशन रोड थाने के लिस्टेड बदमाश अज्जू शैरानी द्वारा पांच से दस हजार वर्ग फीट पर बिना अनुमति बनाए जा रहे बंगले को बुलडोजर चला कर तोडा गया।

अवैध निर्माण तोडने की इस कार्यवाही में एसडीएम सिटी अभिषेक गेहलोत,सीएसपी हेमन्त सिंह चौहान समेत नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया था।

सिटी एसडीएम अभिषेक गेहलोत ने बताया कि शहर के प्रत्येक थाने के लिस्टेड बदमाशों की सूचि तैयार की जा रही है और उनके द्वारा बिना अनुमति किए गए अवैध निर्माणों की खोजबीन की जा रही है। असामाजिक तत्वों द्वारा बिना अनुमति अवैध रुप से किए गए सारे निर्माणों को ध्वस्त किया जाएगा। माफिया के विरुद्ध यह अभियान निरन्तर जारी रहेगा। एसडीएम श्री गेहलोत ने दावा किया कि प्रशासन की इस कार्यवाही को भरपूर जनसमर्थन मिल रहा है और आम लोग इस कार्यवाही से खुश है।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds