May 2, 2024

BJP Training Camp : भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का तीनों मण्डलों में समापन,सांसद सुधीर गुप्ता,गुमानसिंह डामोर ने सम्बोधित किया

रतलाम 19 दिसम्बर(इ खबर टुडे)। भाजपा BJP द्वारा आयोजित मण्डल स्तरीय दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग Training Camp का शनिवार को समापन हुआ। सत्र दूसरे दिन सांसद गुमानसिंह डामोर, सुधीर गुप्ता, विधायक चेतन्य काश्यप, पूर्व संगठन मंत्री विजय अठवाल, उज्जैन के पूर्व नगर उपाध्यक्ष विजय अग्रवाल एवं पूर्व जिला महामंत्री क्रांति जोशी ने अलग-अलग विषयों पर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया।
डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी मण्डल के अध्यक्ष मयुर पुरोहित ने बताया कि प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन के पहले सत्र में मुख्य वक्ता मंदसौर सांसद सुधीर गुप्ता ने आत्म निर्भरता के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा विषय पर विचार रखें। अध्यक्षता सौभागमल कोठारी ने की। द्वितीय सत्र में पूर्व संगठन मंत्री विजय अठवाल ने व्यक्तित्व विकास पर मुख्य वक्ता के रूप में सम्बोधन दिया। अध्यक्षता मोहनसिंह हरोड़ ने की। तृतीय सत्र को मुख्य वक्ता के रूप में सम्बोधित करते हुए रतलाम सांसद गुमानसिंह डामोर पिछले छ: वर्षों में अंत्योदयी प्रयत्न विषय पर विचार रखें। अध्यक्षता दिनेश शर्मा ने की। चतुर्थ सत्र में उज्जैन के पूर्व नगर उपाध्यक्ष विजय अग्रवाल ने भाजपा के इतिहास व विकास विषय पर प्रकाश डाला। अध्यक्षता बसंतीलाल धाकड़ ने की। प्रशिक्षण वर्ग के समापन सत्र में विधायक चेतन्य काश्यप ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। अध्यक्षता सुरेन्द्र कुमार चत्तर द्वारा की गई। इस दौरान जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, व्यवस्था प्रभारी अभय जैन, मण्डल पदाधिकारी राजेश पांचाल, विवेक शर्मा, संतोष बैरागी, धीरज प्रजापत, चेतना पाटीदार, प्रकाश बंसीवाल, धर्मेन्द्रसिंह देवड़ा, अनिता कटारा, ओंकार सिरवी, बलराम भट्ट, खुश्बू अरोलिया, जयश्री राठौर, सोनम केलवा, विकास धाकड़, भगतसिंह सोलंकी एवं तन्मय त्रिवेदी सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अम्बेडकर मण्डल के अध्यक्ष करन धीर्य बड़गोत्या ने बताया कि दूसरे दिन के पहले सत्र में मुख्य वक्ता पूर्व जिला महामंत्री क्रांति जोशी ने सम्बोधित किया। अध्यक्षता पूजा शर्मा ने की। दूसरे सत्र में सांसद गुमानसिंह डामोर मुख्य वक्ता रहे। अध्यक्षता सुभेन्द्रसिंह गुर्जर ने की। तृतीय सत्र के मुख्य वक्ता पूर्व संगठन मंत्री विजय अठवाल रहे। अध्यक्षता भंवरसिंह गौड़ ने की। चौथे सत्र में सांसद सुधीर गुप्ता ने मुख्य वक्ता के रूप में सम्बोधित किया। अध्यक्षता प्रभु मेघवाल मामाजी द्वारा की गई। पांचवे सत्र को उज्जैन के पूर्व नगर उपाध्यक्ष विजय अग्रवाल ने मुख्य वक्ता के रूप में सम्बोधित किया। अध्यक्षता मनोहरसिंह चौहान ने की। संचालन विनोद यादव द्वारा किया गया। आभार लोकेश जायसवाल ने माना। कमल गुरनानी, अंकित कुशवाह सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सूरजमल जैन मण्डल के अध्यक्ष निलेश गांधी ने बताया कि दूसरे दिन के प्रथम सत्र में मुख्य वक्ता विजय अठवाल ने सम्बोधित किया। अध्यक्षता लक्ष्मीनारायण गेहलोत ने की। द्वितीय सत्र को मुख्य वक्ता सांसद सुधीर गुप्ता ने सम्बोधित किया। अध्यक्षता अशोक जैन लाला ने की। तृतीय सत्र में मुख्य वक्ता विजय अग्रवाल ने विचार रखें। अध्यक्षता तारादेवी सोनी द्वारा की गई। चतुर्थ सत्र को विधायक चेतन्य काश्यप ने मुख्य वक्ता के रूप में सम्बोधित किया। अध्यक्षता दिलीप गांधी द्वारा की गई। प्रशिक्षण वर्गके अंतिम सत्र के मुख्य वक्ता सांसद गुमानसिंह डामोर रहे। अध्यक्षता प्रवीण सोनी ने की। संचालन स्नेहिल उपाध्याय द्वारा किया गया। प्रशिक्षण प्रभारी संतोष पोरवाल, व्यवस्था प्रभारी हितेश कामरेड, नियंत्रक गोपाल शर्मा सहित मण्डल पदाधिकारी पीरूलाल सोनावचा, पदमा पोरवाल, रीना टांक, सुनील माली, रवि सोनी, गजेन्द्र पड़िहार, रंजना जोशी, भारती राहौरी, निलेश जैन, नितेश तलेरा, निखिल पांचाल, आशीष पंडित, करण वशिष्ठ, राजेश रांका, अशोक देवड़ा, रमेश पांचाल, धर्मेन्द्र व्यास, मंगल लोढा एवं आशा भाटी आदि पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थितरहे।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds