दिल्ली में महिलाओं को 2500रु प्रति महीने इस तारीख को मिलने होंगे शुरू, सीएम रेखा गुप्ता ने दी जानकारी

Women in Delhi will receive 2500 rupees per month starting from this date, informed CM Rekha Gupta.
महिला समृद्धि योजना की और लोगों का ध्यान खींचते हुए विपक्षी पार्टी आप ने दिल्ली मैं भाजपा को घेरने की कोशिश की थी। भाजपा को घेरे जाने की कोशिश के बीच मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जबरदस्त पलटवार किया है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि महिलाओं को एक या दो महीने धनराशि देकर योजना को हमें बंद नहीं करना है। यह स्थाई रूप से लागू की जाए इसलिए व्यवस्था तैयार की जा रही है। इसलिए इसे स्वीकृति देने में समय लगाया जा रहा है। साथ जानकारी दी की चुनाव में किए गए सभी वादों के अनुरूप 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस से पहले महिलाओं को इसका लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। महिलाओं के खाते में 2500 रुपए आने लगेंगे।
दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने कहा महिलाओं को स्थाइ लाभ मिले की जा रही तैयारी
दिल्ली सीएम ने जानकारी दी की महिला समृद्धि योजना के लिए उनकी बैठक हुई। यह योजना एक या दो महीने के लिए नहीं बल्कि हमेशा चलने वाली योजना है ,इसमें किसी तरह की वाधा उत्पन्न नहीं हो ,इसलिए महिलाओं को बिना किसी परेशानी के प्रत्येक महीने आर्थिक मदद मिलती रहे, इसके लिए सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर योजना तैयार की जा रही है।
योजना को तैयार करने के साथ-साथ ही योजनाओं की क्रियान्वयन के लिए सरकारी खजाने में उपलब्ध धनराशि समेत कई अन्य बातों पर भी ध्यान दिया जाना जरूरी है हर वादे को पूरा करने के लिए सरकार सथाई और ठोस व्यवस्था बनाने की तैयारी में है। उन्होंने जानकारी दी कि हमारे पास जिम्मेदारी है इसलिए हम प्रत्येक काम को सथाई तौर पर करने की कोशिश कर रहे हैं। सिर्फ दिखावे के लिए कोई कदम नहीं उठाए जाने वाला है जो योजना शुरू होगी वह हमेशा के लिए लागू रहेगी।