May 9, 2024

स्वास्थ्य जांच के लिए सोनिया गांधी विदेश रवाना, राहुल भी जाएंगे

नई दिल्ली16 मार्च(इ खबरटुडे)।अपने स्वास्थ्य कारणों से पांच राज्यों के चुनाव से दूर रहने वाली कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी जांच के लिए विदेश जा रहीं हैं। उनसे मिलने के लिए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी जाएंगे। कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने इसकी जानकारी ट्विटर के माध्यम से दी है।उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी स्वास्थ्य जांच के लिए विदेश जा रही हैं। पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी उनके साथ वहां मौजूद रहेंगे। बता दें कि सोनिया गांधी का स्वास्थ्य खराब होने के बाद से ही वो लगातार पार्टी की गतिविधियों से दूर हैं और कभी कभार ही नजर आती हैं। उनकी स्वास्थ्य को लेकर कई बार राजनीतिक बयानबाजी भी हो चुकी है।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds