May 10, 2024

रतलाम :कोरोना पॉजिटिव मरीजों की सख्या में लगातार बढ़ोतरी ,22 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले ,एक की मौत

रतलाम,29 नवंबर (इ खबरटुडे)। जिले में नये कोरोना पॉजिटिव मरीजों के मिलने का सिनसिला लगातार जारी है। रविवार को भी जिले के अलग अलग क्षेत्रों से 22 कोरोना पॉजिटिव मरीज समाने आ चुके है। वही एक कोरोना पॉजिटिव मरीज की इलाज के दौरान मौत हो गई है।

जानकारी के अनुसार आज रतलाम के टीआईटी रोड के 35 वर्षीय पुरुष, देवरा देवनारायण के 79 वर्षीय पुरुष, लोहार रोड के 72 वर्षीय पुरुष, वेद व्यास कॉलोनी की 70 वर्षीय महिला, टाउनशिप के 80 वर्षीय पुरुष, विनोबा नगर के 36 वर्षीय पुरुष, शांति नगर के 62 वर्षीय पुरुष, ग्राम आकतवासा की 68 वर्षीय महिला 44 वर्षीय महिला 46 वर्षीय महिला, रतलाम के अलकापुरी के 54 वर्षीय पुरुष, रामगढ़ के 53 वर्षीय पुरुष, दीनदयाल नगर के 40 वर्षीय पुरुष, कॉलेज रोड के 22 वर्षीय पुरुष 46 वर्षीय पुरुष, प्रताप नगर के 15 वर्षीय बालक 47 वर्षीय महिला, ग्राम सातरुंडा के 66 वर्षीय पुरुष, ताल थाने के 37 वर्षीय पुरुष, रतलाम बजाज खाना के 78 वर्षीय पुरुष, डोंगरे नगर की 24 वर्षीय महिला तथा राम मोहल्ला के 40 वर्षीय पुरुष के सैंपल पॉजिटिव मिल चुके है। वही उकाला रोड के 60 वर्षीय कोविड-पॉजिटिव पुरुष इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। मृतक को 25 नवंबर को भर्ती किया गया था।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds