धारब्रेकिंग न्यूज़

पीपल्या में देर रात को मोहर्रम के जुलूस के दौरान दो पक्षों में विवाद, 20 घायल

धार,13 अक्टूबर (इ खबरटुडे)। निसरपुर के समीपस्थ ग्राम पीपल्या में बुधवार की देर रात को मोहर्रम के जुलूस के दौरान दो पक्ष आपस में विवाद हो गया। इसके बाद गांव में चार मकान, दो गुमटी, एक दर्जन से अधिक बाइक, एक ट्रक व चार पहिया वाहन जला दिए गए है। इसमें आमने-सामने पथराव और तलवारबाजी भी हुई।
इसमें करीब 20 लोग घायल हुए है। इसमें 17 को अधिक चोट आई है। जबकि तीन गंभीर घायल है। 17 लोगों को उपचार के लिए बड़वानी और बड़ौदा भेजा गया है। इधर स्थिति पर नियंत्रण के लिए देर रात को ही कलेक्टर व एसपी मौके पर पहुंच गए थे। गुस्र्वार को कमिश्नर और डीआईजी ने भी स्थिति का जायजा लिया।

रात की घटना के बाद गांव में सुबह दुकानें बंद रही। वहीं लोगों ने अपने घर भी बंद रखे। गांव में सामान्य दिनों की तरह आवाजाही नहीं थी। हालांकि दोपहर बाद स्थिति सामान्य नजर आने लगी। लोगों की आवाजाही शुरू हुई। ग्राम पीपल्या में सुरक्षा के तौर पर बड़ी मात्रा में पुलिस बल तैनात किया है। वहीं प्रकरण दर्ज करने की तैयारी की भी जा रही है।

Back to top button