October 15, 2024

रतलाम : जिले में आज भी मिले 14 कोरोना पॉजिटिव मरीज ,मरीजों की सख्या 17 सौ पार

रतलाम,22 सितंबर( इ खबर टुडे)। रतलाम जिले में बीते एक माह में कोरोना मरीजों की संख्या में काफी वृद्धि हो चुकी है। जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 17 सौ के पास पहुंच चुका है। बावजूद नगर में अधिकांश लोग मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग की अनदेखी करते हुए देखे जा सकते हैं। मगलवार को भी रतलाम शहर सहित आसपास के क्षेत्रों से14 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं।

जानकारी के अनुसार आज रतलाम के अजंता टाकिज रोड रतलाम का 65 तथा 34 वर्षीय पुरुष, वकील कालोनी रतलाम का 25 वर्षीय युवक, देवीसिंह कालोनी रतलाम की 70 वर्षीय महिला, कस्तूरबा नगर गली नं. 5 का 55 वर्षीय पुरुष, पिपलौदा तहसील के ग्राम बडौदा का 61 वर्षीय पुरुष, मीराकुटी रतलाम की 59 वर्षीय महिला, ग्राम पलसौडा का 40 वर्षीय पुरुष, जावरा की आनन्द कालोनी का 48 वर्षीय पुरुष, जावरा के मोहन परिसर का 60 वर्षीय पुरुष, सुतारों का वास रतलाम का 55 वर्षीय पुरुष, जावरा के मोहिलपुरा का 70 वर्षीय पुरुष, काजीखान की मस्जिद जावरा रोड रतलाम का 52 वर्षीय पुरुष तथा काटजू नगर रतलाम के 72 वर्षीय पुरुष के सेम्पल कोरोना पाजीटिव पाये गए है। इस प्रकार आज कुल 14 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल चुके है।

You may have missed