mainब्रेकिंग न्यूज़रतलाम

रतलाम :55 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

रतलाम ,30जून (इ खबरटुडे ) रतलाम शहर में आज सुबह एक 55 वर्षीय युवक ने अपने ही घर में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। घटना के समय युवक घर में अकेला था। सूचना मिलने पर औद्योगिक पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उतारकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार शहर के मोहन नगर क्षेत्र में रहने वाले 55 वर्षीय रफीक शाह ने फांसी लगाकर की आत्महत्या कर ली । घटना सुबह करीब 8 बजे की है। रफीक की पत्नी के अनुसार वह सुबह काम के लिए घर से निकलने वाली थी तब रफीक ने कहा तुम जाओ में थोड़ी देर बाद जाऊँगा। रफीक महू रोड स्थित किसी दुकान पर कार्य करता था। पत्नी के जाने के कुछ देर बाद ही रफीक ने फांसी लगा ली। मामले का खुलासा पत्नी के लौटने पर हुआ।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रफीक के दो लड़के और एक लड़की है। लड़की शादी के बाद सुसराल जा चुकी है ,वही रफीक के दोनों बेटे मौसीन और वसीम शादी के बाद अलग रहते थे। रफीक शाह अपनी पत्नी के साथ घर में अकेला रहता था। प्रारम्भिक जांच में आत्महत्या का कारण आर्थिक तंगी माना जा रहा है। फ़िलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल पहुंचाया जहा आज दोपहर तक पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौप दिया जायेगा।

Back to top button