रतलाम

महापौर पद के लिए भाजपा की डॉ.सुनीता यार्दे आगे

निगम में भाजपा को बहुमत मिलने की उम्मीद

रतलाम,4 दिसम्बर (इ खबरटुडे)। नगर निगम के लिए शासकीय कन्या महाविद्यालय में चल रही मतगणना का पहला दौर समाप्त हो गया है। प्रथम दौर की मतगणना में भाजपा की महापौर प्रत्याशी डॉ.सुनीता यार्दे आगे हैं। वहीं अधिकांश वार्डों में भाजपा के प्रत्याशी बढत बनाए हुए है।
शहर के चर्चित वार्डों में भी भाजपा बढत बना रही है। वार्ड क्र 35 में पहले दौर में भाजपा के गोविन्द काकानी,शांतिलाल वर्मा से आगे है। इसी तरह वार्ड क्र 8 में भाजपा की सीमा टांक आगे है। वार्ड क्र.9 में भाजपा  के पप्पू पुरोहित आगे है। वार्ड क्र 3 में भाजपा और कांग्रेस के बीच कडा मुकाबला है। पहले दौर में दोनो ही प्रत्याशियों ने करीब करीब एक समान वोट हासिल किए है। निर्दलीय रुप से चुनाव लड रहे पूर्व निगम अध्यक्ष दिनेश पोरवाल भी पहले दौर की मतगणना में आगे है।

Back to top button