main

एक दूसरे से मिलकर दी नए साल की शुभकामनाएं

हर्षोल्लास से मना पडवी का पर्व,बाजार रहे बन्द,सडकों पर भीड

रतलाम,12 नवंबर (इ खबरटुडे)। दीपावली पर जगमगाती रोशनियों और पटाखों की धूमधाम के साथ संपन्न हुए लक्ष्मी पूजन के बाद आज पडवी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। लोगों ने एक दूसरों से मिल कर नए वर्ष की शुभकामनाएं दी। पडवी के चलते शहर के तमाम बाजार पूरी तरह बन्द रहें,वहीं सड़कों पर आवाजाही आम दिनों से भी ज्यादा रही।
दीपावली का अगला दिन पडवी के रुप में मनाया जाता है। इस दिन लोग एक दूसरों से मिल कर नए वर्ष की शुभकामनाओं का आदान प्रदान करते हैं। अपने से बडे लोगों के घर जाकर उनके आशीर्वाद लेने की परपंरा भी निभाई जाती है। पूरे साल में यही एक दिन होता है,जब शहर के बाजाार पूरी तरह बन्द रहते है और सड़कों पर धुआधांर आवाजाही होती है। शहर में तमाम व्यावसायिक प्रतिष्ठान,यहां तक कि अधिकांश चाय पान की दुकानें तक बन्द है। सड़कों पर आटो व टेम्पो भी इक्का दुक्का ही नजर आते है। अधिकांश लोग अपने परिजनों के साथ अपने मित्र परिचितों व रिश्तेदारों के घर जाते है। इसलिए सड़कों पर आम दिनों की अपेक्षा अधिक आवाजाही है। आज का पूरा दिन शुभकामनाओं के आदान प्रदान में ही पूरा होगा।

Back to top button