October 5, 2024

उज्जैन में महाकाल के आंगन में सबसे पहले मनी दीपावली, फुलझड़ी से हुई आरती

उज्जैन,14 नवंबर (इ खबरटुडे)। विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में शनिवार को भगवान महाकाल के आंगन में दीपावली मनाई गई। तड़के चार बजे भस्मारती शुरू हुई। राजाधिराज को केसर, चंदन का उबटन लगाकर सुगंधित द्रव्य व गर्मजल से स्नान कराया गया।

सोने चांदी के आभूषण से श्रृंगार कर भगवान को अन्नकूट लगाया गया। पुजारियों ने फुलझड़ी से आरती कर राजा संग दीपावली मनाई। मंदिर की परंपरा अनुसार भगवान महाकाल को सबसे पहले अन्नकूट लगाया जाता है। प्रतिपदा से शहर के वैष्णव मंदिरों में भगवान को अन्नकूट लगाया जाएगा।

अन्न्कूट महोत्सव के लिए भस्मारती करने वाले पुजारी परिवार ने मंदिर परिसर में भगवान के लिए छप्पन भोग बनवाया था। पंचामृत पूजा के बाद पुजारी परिवार की महिलाओं ने भगवान महाकाल को केसर,चंदन का उबटन लगाया। इसके बाद पुजारियों ने भगवान को सुगंधित द्रव्य व गर्मजल से स्नान कराया। इसके बाद सोने,चांदी के आभूषण व नवीन वस्त्र धारण कराकर भगवान का दिव्य श्रृंगार किया गया।

भोग में भगवान को अन्नकूट लगाया गया। पश्चात फुलझड़ी से आरती हुई। मंदिर समिति ने आतिशबाजी पर प्रतिबंध लगाया है। इसके चलते पुजारियों ने प्रतीकात्मक फुलझड़ी चलाई। रविवार को मंदिर की गोशाला में गोवंश तथा मंदिर के मुख्य द्वार पर गोवर्धन की पूजा की जाएगी।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds