ब्रेकिंग न्यूज़शहर-राज्य

Weather Update: मध्य प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान सहित इन राज्यों के लिए मौसम विभाग ने किया शीतलहर और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी, देखिए पूरी रिपोर्ट

Weather Update: देश में 28 मार्च शुक्रवार को मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब सहित उत्तर और मध्य भारत में अचानक मौसम में बदलाव देखने को मिला। मौसम में बदलाव होने के कारण पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही तापमान में बढ़ोतरी पर भी ब्रेक लग गया। मौसम विभाग ने अचानक हुए मौसम में बदलाव के चलते मध्य और उत्तर भारत के कई राज्यों में शीत लहर और कई राज्यों में ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है।

पाठकों को बता दें कि शुक्रवार को मौसम में हुए बदलाव से उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में अलग-अलग जगहों पर तेज शीतलहर चली। इसके अलावा कुछ राज्यों में कई जगहों पर ओलावृष्टि भी हुई।

जम्मू कश्मीर राज्य केसरी नगर हवाई अड्डे पर शुक्रवार को तेज हवा के कारण 19 उड़ाने रद्द करनी पड़ी। मौसम विभाग ने उत्तर भारत और मध्य भारत के कई राज्यों में अगले दो दिन अधिकतम तापमान में 5 डिग्री तक गिरावट आने की संभावना जताई है।

इसके अलावा जम्मू कश्मीर राज्य की कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि होने की चेतावनी विधि है। मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर सहित विभिन्न राज्यों में अगले दो दिन तेज गति से शीतलहर चलने की चेतावनी दी है।

भारतीय मौसम विभाग से प्लीज जानकारी के अनुसार पूर्वोत्तर असम से बिहार तक निचले क्षोभमंडल में कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिला है। मौसम में हुए बदलाव के चलते अगले दो दिन उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में गरज के साथ बारिश भी हो सकती है।

वहीं कश्मीर के गांदरबल क्षेत्र में हिमस्खलन का खतरा भी बना हुआ है। जम्मू कश्मीर के श्रीनगर समेत कई हिस्सों में 30 मार्च तक अधिकतम 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से शीत लहर (cold wave) चल सकती है।

आपको बता दें कि शुक्रवार को तेज हवाओं के कारण श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से 19 उड़ाने भी रद्द कर दी गई थी। इसके अलावा कश्मीर घाटी में कई क्षेत्रों में खंभे और बिजली की तार टूटने से इलेक्ट्रिसिटी आपूर्ति बाधित हो गई थी। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा और गांदरबल जिलों में हिमस्खलन की संभावना भी जताई है।

Back to top button