mainखबरे जिलों सेब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशरतलाम

Voting Turnout : लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में कुल 96 सीटों के लिए मतदान शुरू,सुबह के दो घंटो में औसतन 10.35 प्रतिशत मतदान,मध्य प्रदेश में मतदान की गति तेज नौ बजे तक 14.97 प्रतिशत हुआ मतदान

नई दिल्ली / भोपाल /रतलाम 13 मई (इ खबर टुडे)। लोकसभा चुनाव में चौथे चरण के लिए वोटिंग शुरू हो गई है. कुल 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 96 सीटों पर वोटिंग सुबह 7 बजे शुरू हुई। शुरुआती दो घंटो में देश में औसतन 10.35 प्रतिशत मतदान होने की खबर है,वंही मध्य प्रदेश में मतदान का प्रतिशत सुबह नौ बजे तक 14.97 रहा है। रतलाम संसदीय सीट पर मतदान का प्रतिशत सुबह नौ बजे तक 13. 73 रहा है।

इस चरण में आंध्र प्रदेश की 175 विधानसभा सीट और ओडिशा की 28 विधानसभा सीट के लिए भी मतदान हो रहा है।

मध्य प्रदेश-14.97
आन्ध्र प्रदेश-09.05
बिहार-10.18
जम्मू कश्मीर-05.07
झारखण्ड-11.78
महाराष्ट्र-06.45
ओडिशा- 9.23
तेलंगाना-9.51
उत्तर प्रदेश-11.67
पश्चिम बंगाल-15.24

देवास-16.97
धार-15.61
इन्दौर-11.48
खण्डवा-14.68
खरगोन-15.35
मन्दसौर- 16.61
रतलाम-13.73
उज्जैन-16.80

Related Articles

Back to top button