भाजपा के पितृ पुरुष पं.दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप मे मनी
![rtm](https://ekhabartoday.com/wp-content/uploads/2025/02/rtm-1024x1365.jpeg)
कार्यकर्ताओं नेे आजीवन सहयोग निधि संग्रह का समर्पण किया
रतलाम,11 फरवरी (इ खबरटुडे)। भारतीय जनता पार्टी के पितृ पुरुष पं.दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मंगलवार को समर्पण के रूप मे मनाई गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पं.उपाध्याय का स्मरण करने के बाद आजीवन सहयोग निधि समर्पित करने की शुरुआत की। जिले के सभी 25 मंडलों मे समर्पण दिवस मना। मुख्य कार्यक्रम रतलाम दिनदयाल नगर स्थित उद्यान मे हुआ, जहॉ भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय एवं महापौर प्रहलाद पटेल की उपस्थिति मे समर्पण दिवस मनाया गया।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्री उपाध्याय ने इस मौके पर कहा कि एकात्म मानववाद के विचारक पं.उपाध्याय का जीवन संगठन और राष्ट्र , समाज की सेवा को समर्पित रहा है। भारतीय जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी उन्होंने संगठन को मजबूत करने वालें निष्ठावान कार्यकर्ताओं का वटवृक्ष तैयार किया है।
भाजपा आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनी है, तो उसके पीछे पं.उपाध्याय का विचार ही आधार है। श्री उपाध्याय ने आजीवन सहयोग निधि एकत्र करने का कार्य महत्वपूर्ण है इसके माध्यम से हर व्यक्ति पार्टी मे अपना योगदान देता है।
महापौर प्रहलाद पटेल ने कहा कि भाजपा के पितृ पुरुष जो मानदंड स्थापित किए है, भाजपा की सरकारे उन्हीं का अनुसरण कर अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति को मजबूत करने मे लगी है। भाजपा कार्यकर्ता आजीवन सहयोग निधि अभियान मे अधिक से अधिक राशि का समर्पण करें, ताकि पार्टी का लक्ष्य जल्द पुरा हो।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि कार्यक्रम मे महापौर श्री पटेल, जिला महामंत्री निर्मल कटारिया सहित पार्टी पदाधिकारी, पार्षद गणों एवं कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष श्री उपाध्याय आजीवन सहयोग निधि प्रदान की। आरंभ मे पं.दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी ने स्वागत किया। संचालन मंडल महामंत्री नंदकिशोर पंवार ने किया आभार कमल सिलावट ने माना। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित, जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी, सह कार्यालय मंत्री राकेष नागर, निलेश बाफना, मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, विप्लव जैन, मधु पटेल,करण वशिष्ठ, राजेश राका, निशा पवन सोमानी, रामबाबू शर्मा, विवेक शर्मा, मधु शिरोडकर, स्नैहिल उपाध्याय, श्रीकांत डोसी, दिलीप गांधी , राजेन्द्र पाटीदार, सुदीप पटेल, अनिल पोरवाल, गौरव त्रिपाठी, संगीता सोनी, सुरेन्द्र सिंह भाटी, संदीप यादव, प्रभु नेका, संजय कसेरा आदि मौजूद रहे।