Goganavami Celebration : आधी रात के बाद तक मनता रहा गोगानवमी का जश्न,धूमधाम से निकली निकली छडियां,दोबत्ती पर हुआ भव्य स्वागत (देखिए लाइव विडीयो)

goga1

रतलाम,21 अगस्त (इ खबरटुडे)। गोगानवमी का पर्व जबर्दस्त उत्साह के साथ मनाया गया। साफ आसमान और खुले मौसम ने पर्व के उत्साह को दुगुना कर दिया था। भगवान गोगादेव की कई मनमोहक छडियां गाजे बाजे के साथ निकाली गई। छडियों के स्वागत के लिए दोबत्ती पर कई मंच सजाए गए थे।

दोबत्ती चौराहे पर मध्यरात्रि का समय जोशोखरोश से भरपूर था। शहर के विभिन्न इलाकों से भ्रमण करती हुई गोगादेव की छडियां मध्यरात्रि के समय दोबत्ती पंहुची। दोबत्ती पर छडियों के स्वागत के लिए कई मंच बनाए गए थे। विभिन्न संस्थाओं द्वारा बनाए गए स्वागत मंचों पर जहां छडियों का स्वागत हुई वहीं छडी बनाने वाले कलाकारों का भी अभिनन्दन किया गया।

स्वागत मंचों पर चमचमाती रोशनियां और डीजे पर भक्ति संगीत समां बांध रहे थे। छडियों का कारवां देखने के लिए बडी संख्या में महिला पुरुष और बच्चे यहां मौजूद थे। शहर की विभिन्न संस्थाओं के साथ विश्व हिन्दू परिषद ने भी मंच लगाकर छडियों का स्वागत किया वहीं कांग्र्रेस के युवा नेता मयंक जाट भी स्वागत मंच पर मौजूद रहकर छडियों का स्वागत कर रहे थे।

Demo Title

Demo Description


Introducing your First Popup.
Customize text and design to perfectly suit your needs and preferences.

This will close in 20 seconds