mainकारोबार

Indian currency: रुपया हुआ धड़ाम, 1 दिन की सबसे बड़ी गिरावट के साथ पहुंचा ऑल टाइम लो पर

Indian rupees update: वैश्विक बाजार में रुपए की कीमत में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। सोमवार को एक बार फिर रुपए की कीमत 1 दिन की सबसे बड़ी गिरावट के साथ अब तक के ऑल टाइम लो पर पहुंच गई हैं। पाठकों को बता दें कि कल यानी 10 मार्च को रुपया अपने रिकॉर्ड ऑल टाइम लो पर आ गया था।

रुपए में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 38 पैसे की बड़ी गिरावट दर्ज की गई। इस बड़ी गिरावट के साथ मार्च महीने में एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट के साथ रुपया सोमवार को 87.33 रुपए प्रति डॉलर के स्तर पर पहुंच गया। यह रुपए कब तक का सबसे लो स्तर है।

शुक्रवार को आई थी रुपए में डॉलर के मुकाबले तेजी

10 मार्च को रुपए की कीमतों में इस महीने की एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई। इससे पहले शुक्रवार को रुपए में डॉलर के मुकाबले तेजी देखने को मिली थी। इसी महीने 7 मार्च शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपए में 17 पैसे की मजबूती देखने को मिली।

शुक्रवार को रुपया 17 पैसे की मजबूती के साथ 87 रुपए प्रति डॉलर से कम कीमत पर बंद हुआ था। जानकारों के अनुसार रुपए में 10 मार्च को हुई बड़ी गिरावट की वजह भारतीय शेयर मार्केट में विदेशी निवेशकों के जरिए की जा रही बिकवाली को माना जा रहा है। वहीं कुछ लोग इस गिरावट के पीछे मुख्य वजह जिओ पॉलिटिकल टेंशन को भी मान रहे हैं।

विदेश में पढ़ाई और घूमना होगा महंगा

डॉलर के मुकाबले रुपए में लगातार हो रही ग्राउंड के कारण इसका असर विदेशों में पढ़ाई करने वाले छात्रों के अलावा दूसरे देशों में घूमने के शौकीन लोगों पर भी पड़ेगा। इसके अलावा भारत के लिए दूसरी देशों से की जाने वाली चीजों का इंपोर्ट भी महंगा होगा।

दूसरे देशों में पढ़ाई करने वाले छात्रों को अपनी फीस डॉलर में देने के कारण अब अधिक रुपए खर्च करने पड़ेंगे। रुपया अपने लो स्तर पर आने के कारण दूसरे देशों में जाने वाले लोगों को अब खाने-पीने की चीजें खरीदने हेतु भी अधिक रुपए खर्च करने पड़ेंगे।

Back to top button