mainखबरे जिलों सेब्रेकिंग न्यूज़रतलाम

Crime news : गांधीनगर में युवक पर रिवाल्वर से फायर, इलाके में फैली सनसनी

रतलाम,30 अप्रैल (इ खबर टुडे)। शहर के गांधीनगर इलाके में देर रात एक युवक पर दो अज्ञात व्यक्तियों ने रिवाल्वर से फायर कर दिया। फायरिंग की इस घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इंदौर रेफर किया गया है। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राहुल बिडवाल नामक 23 वर्षीय युवक रात करीब 9:30 बजे गांधी नगर चौराहे पर खड़ा था की उसी वक्त दो पहिया वाहन पर सवार होकर आए दो अज्ञात युवकों ने उस पर रिवाल्वर से फायर किया। रिवाल्वर की गोली राहुल के बाए पसलियों में लगी। फायरिंग की घटना होने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घायल राहुल को तत्काल जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे इंदौर रेफर कर दिया गया। फायरिंग की घटना के बाद शहर की पुलिस सक्रिय हो गई है। हमलावरों की तलाश के लिए नाकेबंदी कर दी गई है पुलिस मामले की जांच कर रही है

Back to top button