mainखबरे जिलों सेब्रेकिंग न्यूज़रतलाम

Expelled from BJP : रमेश मालवीय और रूकमणी मालवीय भाजपा से 6 वर्ष के लिए निष्कासित

रतलाम,06 अगस्त(इ खबर टुडे)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने रतलाम जिले के पूर्व जिला भाजपा महामंत्री तथा आलोट जनपद के पूर्व अध्यक्ष रमेश मालवीय एवं रूकमणी मालवीय को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है।

जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा ने बताया कि भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री एवं आलोट जनपद के पूर्व अध्यक्ष रमेश मालवीय ने जिला पंचायत चुनाव में निर्दलीय का समर्थन किया, जबकि रूकमणी मालवीय ने पंचायत चुनाव के दौरान भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी के विरूद्ध जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ा। प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने इस कृत्य को अनुशासन हीनता मानते हुए जिलाध्यक्ष की अनुशंसा पर रमेश मालवीय एवं रूकमणी मालवीय को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया है। यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने दी।

Back to top button