Rain update Haryana: हरियाणा में होली पर कई जिलों में हुई बारिश, मौसम हुआ सुहाना
Haryana weather update: हरियाणा प्रदेश में आज 14 मार्च को होली के अवसर पर कई जिलों में बरसात होने के कारण मौसम सुहाना हो गया। रंगों के त्योहार होली पर बारिश ने आज लोगों की खुशियों में चार चांद लगा दिए। होली के दिन आज हरियाणा प्रदेश के 10 जिलों में बारिश हुई। हरियाणा प्रदेश के सिरसा जिले में तेज बारिश से आज होली के त्योहार पर किसानों के चेहरों पर भी खुशी लौट आई। सिरसा के अलावा प्रदेश के भिवानी, फतेहाबाद, जींद, नूंह, महेंद्रगढ़, पानीपत, सोनीपत, हिसार, चरखी दादरी और झज्जर में बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया। वर्तमान में सिरसा, जींद और फतेहाबाद शहर सहित कई जिलों में बादल छाए हुए हैं और बारिश होने के पूरे आसार बने हुए हैं।
आज रात में नूंह,पलवल सहित कई जिलों में हो सकती है बारिश
मौसम विभाग के अनुसार आज रात में नूंह, पलवल सहित प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने का अनुमान है। नूंह और पलवल के अलावा प्रदेश के फरीदाबाद और गुरुग्राम व सिरसा, फतेहाबाद और जींद आदि जिलों में आज रात के समय में आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है।
हरियाणा प्रदेश के कई जिलों में पिछले दिनों से हो रही है तापमान में बढ़ोतरी
हरियाणा प्रदेश के कई जिलों में पिछले कुछ दिनों से लगातार तापमान बढ़ोतरी दर्ज की जा रही थी। हालांकि आज हुई बारिश से हरियाणा प्रदेश के तापमान में गिरावट देखने को मिली है। लेकिन बीते कल 13 मार्च गुरुवार को पलवल में अधिकतम तापमान बढ़ोतरी के साथ 36 डिग्री दर्ज किया गया था। हरियाणा प्रदेश में यह इस सीजन का सबसे अधिक तापमान रहा। पलवल केरल प्रदेश के 15 जिलों में तापमान 30 डिग्री से भी ऊपर दर्ज किया गया है। पाठकों को बता दें कि एक दिन पहले गुरुवार को रेवाड़ी, चरखी दादरी, फरीदाबाद और नूंह में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई थी। प्रदेश में बारिश और ओलावृष्टि के कारण फरीदाबाद से सटे इलाकों में तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि पॉलिसी 1 दिन पहले हुई प्रदेश केके जिलों में भारी ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को नुकसान भी पहुंचा है।