mainब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशरतलाम

suicide/अज्ञात कारणों के चलते पुलिसकर्मी की पत्नी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या ,पुलिस मामले की जांच में जुटी

रतलाम,12नवबर (इ ख़बर टुडे)। शुक्रवार देर रात शहर के एक थाने पर पदस्त पुलिसकर्मी की पत्नी ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय पुलिस कर्मी ड्यूटी पर था। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार मृतिका का पति विजय थापा काफी समय से पुलिस लाइन में अटैच था । शुक्रवार को ही विजय की दो बत्ती थाने पर पदस्थापना हुई थी और रात को ड्यूटी पर गए था । शनिवार सुबह जब घर पर आकर देखा तो 26 वर्षीय पत्नी सपना फांसी के फंदे पर झूले हुई थी। तत्काल पत्नी को नीचे उतारा और जिला अस्पताल ले गए, जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। आत्महत्या के कारणों का अभी स्पष्ट रूप से पता नहीं चला है।

माणक चौक थाना प्रभारी अनुराग यादव ने मीडिया को बताया कि सपना और विजय की एक बालिका है। फांसी लगाने का कारणों का भी स्पष्ट रूप से पता नहीं चला है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

इ खबर टुडे के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक कीजिए
Thttps://chat.whatsapp.com/43OnztomiK0GV8iFYv9o93

Related Articles

Back to top button