October 5, 2024

Navy fires bullets: पाकिस्तानी नौसेना ने भारतीय नाव पर बरसाई गोलियां, गुजरात तट के पास एक मछुआरे की मौत

द्वारका,07 नवंबर (इ खबरटुडे)। पाकिस्तान की एक और नापाक हरकत सामने आई है। पाकिस्तानी मरीन ने गुजरात के द्वारका में समुद्री इलाके में भारतीय नाव पर फायरिंग की। बताया जा रहा है कि फायरिंग में एक मछुआरे की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल है।

पाकिस्तानी मरीन ने जिस बोट पर फायरिंग की उसका नाम जल परी था। फायरिंग में एक शख्स की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। वहीं घायल को द्वारका के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि जिस वक्त पाकिस्तानी मरीन ने ये हमला किया, उस वक्त बोट भारतीय सीमा में ही थी।

इससे पहले पाकिस्तान ने मार्च में 11 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर उनकी दो नौकाएं तो जब्त कर लिया था। वहीं फरवरी में भी पाकिस्तान ने 17 भारतीय मछुआरों को देश के जलक्षेत्र में कथित रूप से प्रवेश करने के लिए गिरफ्तार किया था और उनकी तीन नौकाओं को जब्त कर लिया था। पाकिस्तान और भारत अरब सागर में स्पष्ट समुद्री सीमा नहीं होने के कारण अक्सर एक-दूसरे के मछुआरों को गिरफ्तार करते रहते हैं।

स्पष्ट सीमा न होने की कीमत चुकाते हैं मछुआरे
पाकिस्तान और भारत अक्सर एक दूसरे के मछुआरों को गिरफ्तार करते रहते हैं क्योंकि अरब सागर में समुद्री सीमा का कोई स्पष्ट सीमांकन नहीं है। और मछुआरों के पास उनके सटीक स्थान को जानने के लिए तकनीक से लैस नौकाएं नहीं हैं। सुस्त नौकरशाही और लंबी विधिक प्रक्रियाओं के कारण, मछुआरे आमतौर पर कई महीनों तक जेलों में रहते हैं और कभी-कभी सालों तक भी।

श्रीलंका ने गिरफ्तार किए भारतीय मछुआरे
पिछले महीने श्रीलंकाई नौसेना ने देश के जलक्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में 23 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर उनकी दो नौकाएं जब्त कर लिया था। नौसेना ने उत्तरी प्रांत में पॉइंट पेद्रो क्षेत्र के वेट्टीलैकनी तट पर मछुआरों को गिरफ्तार किया था। मार्च में नौसेना ने अपने देश के जलक्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में 54 भारतीय नागरिकों को पकड़ा था और उनकी नौकाएं जब्त कर ली थीं।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds