May 24, 2024

Variant of havoc/11 राज्यों में डेंगू के नए वेरिएंट का कहर, उत्तर प्रदेश में हालात अभी भी बेकाबू

फिरोजाबाद ,28 सितंबर(इ खबर टुडे)। देश में कोरोना महामारी पर भले ही नियंत्रण पा लिया गया हो लेकिन अब डेंगू बुखार कई राज्यों के लिए मुसीबत बना हुआ है।

देश के करीब 11 राज्यों में डेंगू के नए वेरिएंट की पहचान हुई है। इसके बाद स्वास्थ्य विशेषज्ञों और डॉक्टरों की चिंता ज्यादा बढ़ गई है। अधिकांश राज्यों में फिर भी डेंगू की स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन उत्तर प्रदेश में हालात अभी भी बेकाबू है।

नए वेरिएंट डेंगू DENV 2 के कई मामले देश भर से सामने आ रहे हैं। डेंगू के कई वेरिएंट जैसे DENV-1, DENV-2, DENV-3 और DENV-4 में DENV 2 या D2 सबसे अधिक खतरनाक बताया जा रहा है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के महानिदेशक डॉ. बलराम भार्गव ने डेंगू के नए वेरिएंट के बारे में जानकारी दी है कि यह वेरिएंट काफी खतरनाक है और यह वेरिएंट पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों फिरोजाबाद, आगरा, मथुरा, और अलीगढ़ में कई लोगों की मौत का कारण बन चुका है।

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में अभी तक 202 मौतें
उत्तर प्रदेश में डेंगू का प्रकोप थम नहीं रहा है। सोमवार को आगरा में 2, मैनपुरी और फिरोजाबाद में 1-1 मौत हो गई। फिरोजाबाद में बीते 45 दिन में 202 लोगों की मौत डेंगू से हो चुकी थी। वहीं सोमवार को भी सरकारी अस्पताल में ही 97 मरीज भर्ती कराए गए और 89 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है।

चेन्नई और कर्नाटक में डेंगू के केस
वहीं दक्षिण भारतीय राज्य तमिलनाडु और कर्नाटक में भी डेंगू प्रभावितों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। चेन्नई में बीते 2 महीनों में यहां 200 डेंगू के मामले सामने आए । वहीं कर्नाटक के कलबुर्गी ( Kalaburagi) में डेंगू की रोकथाम के लिए व्यापक पैमाने पर फागिंग की शुरुआत हो चुकी है।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds