June 17, 2024

Inauguration : मेघनगर में आर्यसमाज की यज्ञशाला का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ लोकार्पण,बडी संख्या में वनवासी बंधु हुए शामिल

रतलाम,24 मई (इ खबरटुडे)। आर्यसमाज रतलाम के अध्यक्ष राजेन्द्र बाबू गुप्ता के अथक प्रयासों से झाबुआ जिले के वनवासी अंचल मेघनगर में निर्मित आर्य यज्ञशाला का रविवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ लोकार्पण किया गया। लोकार्पण समारोह में आर्यसमाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों के अलावा अनेक जनप्रतिनिधि और बडी संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे।

वनवासी अंचल मेंं वैदिक आर्य धर्म के प्रचार प्रसार और वनवासी क्षेत्रों में चल रहे धर्मान्तरण के कुचक्रों के विरुद्ध जनजागृति लाने के उद्देश्य से आर्य समाज रतलाम के अध्यक्ष राजेन्द्र बाबू गुप्ता द्वारा जनसहयोग से मेघनगर की सहारा कालोनी में यज्ञशाला का निर्माण करवाया गया है । यज्ञशाला का लोकार्पण वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञवेदी में आहूतियां देकर किया गया। यज्ञ संपादन आचार्य दयासागर ने पूर्ण कराया।

लोकार्पण समारोह में मध्यभारतीय आर्य प्रतिनिधि सभा भोपाल के प्रकाश आर्य मुख्यअतिथि के रुप में उपस्थित थे। मध्यभारतीय आर्य प्रतिनिधि सभा भोपाल लक्ष्मीनारायण पाटीदार,रतलाम के बंशीलाल आर्य विशेष अतिथि के रुप में मौजूद थे। कार्यक्रम में महर्षि दयानन्द सेवाश्रम थांदला के अध्यक्ष विश्वास सोनी,भाजपा प्रदेश मंत्री संगीता विश्वास सोनी,नगर परिषद मेघनगर के अध्यक्ष कमलेश मचार,ग्राम पंचायत बेडावली की सरपंच श्रीमती सुमित्रा मचार विशेष रुप से उपस्थित थे।

कार्यक्रम के अतिथियो नें मेघनगर में यज्ञशाला के निर्माण को वैदिक आर्य धर्म के प्रचार प्रसार के लिए एक बडी उपलब्धि निरुपित किया। वक्ताओं ने कहा कि यज्ञशाला में होने वाले यज्ञों के माध्यम से वनवासी समाज में अपने वैदिक आर्य धर्म के प्रति जागरुकता आएगी और इसी से धर्मान्तरण का कुचक्र भी रोका जा सकेगा।

You may have missed