mainब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशरतलाम

रतलाम/ निर्माण स्थल पर मजदूर महिला के साथ मिस्त्री ने किया दूष्कर्म ,आरोपी गिरफ्तार

रतलाम 25 जुलाई (इ खबर टुडे)।जिले में महिलाओ के जुड़े यौन अपराधों के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। जहा अधिकांश मामलों में आरोपी पीड़िता के परिचित ही सामने आ रहे है। ऐसा ही मामला रतलाम के एक थाना क्षेत्र अंतर्गत सामने आया है। जहा एक मिस्त्री ने अपने निर्माण स्थल पर कार्य करने वाली युवती से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है।

औद्योगिक थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी दिनेश पिता शम्भु चरपोटा निवासी ग्राम पलवा थाना सरवन मिस्त्री का कार्य करता है। कुछ समय पहले आरोपी दिनेश औद्योगिक थाना अंतर्गत डेलनपुर में एक मकान का निर्माण कार्य कर रहा था ,जहां निर्माण स्थल पर कार्य करने वाली एक युवती से उसका प्रेम प्रसंग था।

आरोपी दिनेश ने 24 मार्च 2022 को निर्माण स्थल पर कार्य कर रही युवती को सीमेंट लाने के बहाने से भंडार वाले कमरे में भेजा,जहा आरोपी ने उसके साथ उसकी इच्छा के विरुद्ध दुष्कर्म किया। पीड़िता द्वारा विरोध करने पर आरोपी ने उससे शादी करने का आश्वासन दिया। लेकिन आरोपी कुछ समय बाद अपनी बात से पलट गया और पीड़िता को जान से मारने की धमकी देने लगा।

जिसके बाद पीड़िता ने औद्योगिक थाने पर पहुंचकर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज की। जहा पुलिस ने आरोपी दिनेश के खिलाफ धारा 376 के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी को उसके निवास स्थल से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार मामले में आरोपी से पूछताझ जारी है।

Back to top button