October 11, 2024

Chardham Yatra : यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर मध्‍य प्रदेश की यात्री बस खाई में गिरी, 40 तीर्थयात्री सवार, 16 शव बरामद

उत्तरकाशी,05जून(इ खबर टुडे)। यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर डामटा के पास दर्दनाक हादसा हुआ है। अनियंत्रित होकर एक बस खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है कि बस में 40 यात्री सवार थे। अभी तक 16 शव बरामद किए गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची है। बचाव कार्य जारी है।

बस(यूके-04 1541) हरिद्वार से चली थी। ड्राइवर और कंडक्टर की सीट को छोड़कर बस में 28 सीटों की क्षमता थी। सभी यात्री मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। जिला आपदा प्रबंधन केंद्र अनुसार बस में 27 से 28 लोग सवार थे।

इस बस को एआरटीओ ऋषिकेश कार्यालय की ओर से 15 मई से 15 नवंबर तक का ग्रीन कार्ड जारी किया गया है। आज रविवार को इस बस को ट्रिप कार्ड जारी किया गया था। शाम 6:40 पर डामटा चेक पोस्ट पर इस वाहन की जांच भी हुई थी। बस सवार उदय सिंह और उसकी पत्नी हकी राजा को रेस्क्यू किया गया है। हकी राजा को डामटा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया है। जिसे गंभीर चोटें आई हैं। उदय सिंह को हल्की चोटें हैं।

You may have missed