Bhojpuri song: खेसारी लाल और अनुपमा यादव के हसीना गाने ने बचाया धमाल, देखें वीडियो

Khesari Lal Yadav song: भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव और अभिनेत्री अनुपम यादव पर भोजपुरी भाषा में फिल्माया गया ‘हसीना’ गाना इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है।
‘हसीना’ गाने में इन दोनों की जोड़ी को लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। यह गाना 22 नवंबर 2022 को रिलीज हुआ था। रिलीज होने के बाद इस गाने को अब तक करोड़ों लोगों द्वारा देखा जा चुका है।
गाने में परफॉर्मेंस कर रहे खेसारी लाल यादव और अनुपम यादव की लोगों द्वारा दिल खोलकर तारीफ की जा रही है।
विदेशों में भी सुने जाते हैं खेसारी लाल यादव के गाने
भोजपुरी इंडस्ट्री के अभिनेता खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) अभिनय करने के साथ-साथ सिंगिंग भी करते हैं। उनके गानों को बिहार ही नहीं बल्कि देश के साथ-साथ विदेश में भी लाखों की संख्या में लोगों द्वारा सुना जाता है।
जैसे ही खेसारी लाल यादव की आवाज में कोई नया गाना (latest Bhojpuri song) रिलीज (होता है, वह रातों-रात पूरे विश्व में वायरल हो जाता है और लाखों की संख्या में व्यूज़ आने शुरू हो जाते हैं।
लोगों का मानना है कि खेसारी लाल यादव ने भोजपुरी को पूरे विश्व में प्रसिद्ध कर दिया है।
छोटू यादव द्वारा लिखे गए हैं ‘हसीना’ गाने के बोल
भोजपुरी भाषा में गई गई हसीना गाने (New Bhojpuri song) के बोल छोटू यादव द्वारा लिखे गए हैं। छोटू यादव द्वारा लिखे गए खूबसूरत बोल अब बच्चे बच्चे की जुबान पर मशहूर हो गए हैं। इस गाने को आवाज खेसारी लाल यादव और अनुपम यादव (Bhojpuri singer Anupama Yadav) ने दी है।
इस गाने को एडिट शुभम बाबू द्वारा किया गया है और म्यूजिक विक्की वोक्स ने दिया है। दमदार म्यूजिक के कारण यह गाना बिहार सहित अन्य राज्यों में विवाह शादी और पार्टियों में भी खूब बजता है।
खेसारी लाल यादव और अनुपम यादव की जोड़ी को कर रहे हैं लोग काफी पसंद
भोजपुरी भाषा के ‘हसीना’ गाने (Bhojpuri song) के बाद लोगों द्वारा खेसारी लाल यादव और अनुपम यादव को काफी पसंद किया जाने लगा। यही कारण है कि जब भी अनुपम यादव किसी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पहुंचती हैं तो उन्हें लोग अक्सर पूछ लेते हैं कि वह खेसारी लाल यादव के साथ अगला गाना कब कर रही हैं।
खेसारी और अनुपमा की जोड़ी इन दिनों लोगों को काफी पसंद आ रही है। कुछ लोगों का मानना है कि खेसारी और अनुपमा (Khesari Anupama song) की जोड़ी निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी को भी टक्कर दे रही है।