मनोरंजन

Bhojpuri song: खेसारी लाल और आम्रपाली के गाने ‘छुवे द बदन’ ने लूटी महफिल, देखें वीडियो

Khesari Lal Aamrapali song: भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल और अभिनेत्री आम्रपाली का ‘छुवे द बदन’ गाना एक बार फिर ट्रेंड में आ गया है। इस गाने के बोल और आम्रपाली की नटखट अदाओं ने युवाओं की महफिल लूट ली है। इन दिनों इस जोड़ी का यह गाना सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। देश के साथ-साथ भोजपुरी भाषा के इस गाने (new Bhojpuri song) को विदेशों में भी खूब देखा जा रहा है। इस गाने में खेसारी लाल और आम्रपाली के अभिनय की लोगों द्वारा जमकर तारीख की जा रही है। पाठकों को बता दें कि भोजपुरी अभिनेता और सिंगर खेसारी लाल (Bhojpuri singer Khesari Lal) के नए गानों का बिहार के साथ-साथ देश के अन्य राज्यों में भी युवाओं द्वारा बेसब्री से इंतजार किया जाता है।

मध्य प्रदेश के रतलाम उज्जैन इंदौर मंदसौर नीमच आदि क्षेत्र में भी लाखों लोगों द्वारा सुने जाते हैं भोजपुरी गाने

भोजपुरी गाने अब बिहार के साथ-साथ देश के अन्य राज्यों में भी लोगों द्वारा काफी पसंद किए जाते हैं। मध्य प्रदेश राज्य के रतलाम, उज्जैन, नीमच, मंदसौर, भोपाल और इंदौर सहित कई जिलों में लाखों लोग भोजपुरी गानों को पसंद करते हैं। भोजपुरी अभिनेता और अभिनेत्री अपनी फिल्मों और एल्बम (Bhojpuri album) के प्रमोशन हेतु कई बार मध्य प्रदेश राज्य में भी आते हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री अब बिहार के साथ-साथ उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, छत्तीसगढ़ सहित उत्तरी और मध्य भारत में भी अपने पांव पसारने लगी है। यहीं कारण है कि अब मध्यप्रदेश के हर शहर में भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल और अभिनेत्री आम्रपाली (Bhojpuri actors Amrapali) की फैन फॉलोइंग आपको देखने को मिल जाएगी।

खेसारी लाल और आम्रपाली का यह गाना यूट्यूब पर भी मचा रहा है काफी धमाल

खेसारी लाल और अमरपाली पर फिल्माया गया भोजपुरी भाषा (Khesari Lal Amarpali song) का ‘छुवे द बदन’ गाना यूट्यूब पर भी पूरा धमाल मचा रहा है। अब तक इस गाने को यूट्यूब पर करोड़ों की संख्या में व्यूज़ मिल चुके हैं। जानकारी के अनुसार 7 अक्टूबर 2023 को यह गाना रिलीज हुआ था और अब तक यूट्यूब पर 92 मिलियन लोगों द्वारा देखा जा चुका है। इस गाने में खेसारी लाल और आम्रपाली दुबे (Amrapali Dube) ने बेहतरीन डांस किया है।

सुमित सिंह चंद्रवंशी द्वारा लिखे गए हैं गाने के लिरिक्स

आम्रपाली दुबे का खेसारी लाल (Amrapali Khesari Lal song) के साथ ‘छुवे द बदन’ गाना इन दिनों युवाओं द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। यह गाना सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है। युवाओं द्वारा इस गाने पर इन दोनों शॉर्ट वीडियो (Bhojpuri video song) भी काफी बनाई जारहे हैं। पाठकों को बता दें कि ‘छुवे द बदन’ गाने के लिरिक्स सुमित सिंह चंद्रवंशी द्वारा लिखे गए हैं। सुमित सिंह चंद्रवंशी द्वारा लिखे गए इस गाने के लिरिक्स लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं। इस गाने को म्यूजिक छोटे बाबा ने दिया है और आवाज खेसारी लाल यादव और इंदू सोनाली ने दी है।

Back to top button