October 9, 2024

रतलाम में चाकू से हमले में भतीजे की मौत, चाचा गंभीर रूप से घायल,क्षेत्र में तनाव के बीच भारी सख्या में पुलिस बल मौजूद:देखिए वीडियो

रतलाम ,10 फ़रवरी (इ खबर टुडे)। जिले में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे है। ऐसा ही एक मामला गुरुवार रात शहर के दीनदयाल नगर क्षेत्र में हुआ। चाकूबाजी की घटना में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गम्भीर घायल हो गया। घटना रात करीब 10.30 बजे की है। घटना के बाद मृतक के परिजन व अन्य लोग बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंचे। परिजनों के आक्रोश के बीच अस्पताल में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात करना पड़ा।

जानकारी के अनुसार 20 वर्षीय अजहर पुत्र हुसैन शाह निवासी बाजना बस स्टैंड, उसका भतीजा 20 वर्षीय सोहेल शाह, 16 वर्षीय जुनैद व अन्य दीनदयाल नगर क्षेत्र में एक मित्र के यहां विवाह कार्यक्रम में गए थे। वहां से वापस निकल रहे थे तभी शंकर, रितेश व उनके साथियों ने रोका व विवाद करते हुए चाकू से वार कर दिए। इससे अजहर व सोहेल घायल हो गए।

दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां सोहेल की मौत हो गई। स्वजन व बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंचे व आरोपियों पर सख्त करवाई की मांग करते हुए तत्काल गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। वे घटना पर आक्रोश जताते हुए रोष व्यक्त करने लगे। इससे हंगामे की स्थिति बन गई। आरोपी व घायल दोनों अलग – अलग वर्ग से है। इसके लिए विशेष सावधानी बरतते हुए फोर्स लगाया है।

पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और बड़ी संख्या में अस्पताल में बल तैनात किया गया। अधिकारियों ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया। वही घटना के अगले दिन गौशाला रोड ,खान बावड़ी ,हाट की चौकी ,बाजना बस स्टेण्ड क्षेत्र में किसी प्रकार की अप्रिय घटना घटित ना हो उसके के लिए भारी सख्या में पुलिस बल मुस्तैद किया गया है। इस दौरान जिले के कई थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी मोके पर मौजूद है।

You may have missed