September 27, 2024

Weather : मुंबई में भारी बारिश का कहर, जलभराव और ट्रैफिक जाम में फंसे कई लोग, सभी स्कूल, कॉलेज बंद

मुंबई,26सितंबर(इ खबर टुडे)। मुंबई में बुधवार की शाम अचानक शुरू हुई तेज बारिश से लोगों की परेशानी बढ़ गई। इसके चलते जगह-जगह जलभराव एवं ट्रैफिक जाम हो गया। शाम को शुरू हुई वर्षा से अपने कार्यालय से घर लौट रहे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने मुंबई, ठाणे, रायगढ़ एवं रत्नागिरि जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

मुंबई के सभी स्कूल कालेज गुरुवार को बंद रहेंगे। मुंबई आने वाली कम से कम 14 उड़ानों का मार्ग बदलना पड़ा। वर्षा से मध्य रेलवे और पश्चिम रेलवे की लोकल ट्रेन सेवाओं के साथ सड़क यातायात भी प्रभावित हुआ।

मुंबई के कई उपनगरों में बुधवार दोपहर से भारी बारिश हो रही है, जिसमें मुलुंड और उसके आसपास के इलाकों में सबसे ज्यादा बारिश हुई। इससे निचले इलाके जलमग्न हो गए। अधिकारियों ने कहा कि बारिश के कारण लोकल ट्रेन सेवाएं भी देरी से चल रही हैं। शाम 5.30 बजे जारी चेतावनी में, आईएमडी ने मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और रत्नागिरी जिलों में अलग-अलग स्थानों पर बिजली और तेज़ हवाओं के साथ अत्यधिक भारी वर्षा और गरज के साथ बौछारें पड़ने की भविष्यवाणी की है।

मौसम विभाग ने 26 सितंबर के लिए पालघर के लिए रेड अलर्ट और ठाणे, रायगढ़, मुंबई और पुणे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। उत्तरी महाराष्ट्र के नासिक और धुले जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मुंबई के कुर्ला, चेंबूर, मुलुंड, विक्रोली, ब्रीच कैंडी और कुछ अन्य इलाकों में भारी जलभराव की जानकारी मिली है।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds