मनोरंजनरतलाम

Gori Nagori: रतलाम में गोरी नागोरी ने हरियाणवी गाने पर मचाया धमाल, धमाकेदार डांस देख भीड़ हुई बेकाबू

Gori Nagori dance video: हरियाणा की मशहूर डांसर गोरी नागोरी का स्टेज पर परफॉर्म करते हुए एक डांस वीडियो इन दोनों को वायरल हो रहा है। गोरी नागोरी का हरियाणवी गाने पर यह डांस वीडियो मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में किसी स्टेज शो का बताया जा रहा है। गोरी नागोरी का हरियाणवी गाने “बदली बदली लागे इब के खावण लागी – तेरे चढ़ गया रंग कसुता के चंडीगढ़ जावण लागी” पर यह डांस वीडियो देखकर स्टेज के सामने मौजूद भीड़ बेकाबू नजर आ रही है। गोरी नागोरी के ठुमकों पर कार्यक्रम में मौजूद युवा खूब सिटियां मार रहे हैं।

गोरी नागोरी का यह डांस वीडियो 2 वर्ष पहले रतलाम जिले में हुए एक कार्यक्रम का बताया जा रहा है। हालांकि अभी तक इस बात की पूर्ण रूप से पुष्टि नहीं हो पाई है कि वीडियो रतलाम जिले का ही है। लेकिन इस डांस वीडियो में गोरी नागोरी ने हरियाणवी गाने पर बेहतरीन डांस किया है। जिसे आज भी लोग यूट्यूब पर खूब देखते हैं।

हरियाणवी इंडस्ट्री की मशहूर डांसर गोरी नागोरी आज किसी परिचय की मोहताज नहीं है। उनके डांस वीडियो पर अब लाखों की संख्या में यूट्यूब पर व्यूज मिल रहे हैं। गोरी नागोरी का डांस स्टाइल अब सपना चौधरी (Sapna Chaudhari) को भी टक्कर देने लगा है।

यहीं कारण है कि गोरी नागोरी के स्टेज प्रोग्राम अब हरियाणा और राजस्थान के अलावा मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली और हिमाचल प्रदेश आदि राज्यों में भी होने लगे हैं। गोरी नागोरी के डांस वीडियो को अब यूट्यूब पर पूरे देश में देखा जाने लगा है।

इस वीडियो में गोरी नागोरी के हरियाणवी गाने (Haryanvi song) “बदली बदली लागे इब के खावण लागी – तेरे चढ़ गया रंग कसुता के चंडीगढ़ जावण लागी” पर लाजवाब डांस को देखकर लोग कह रहे हैं कि गोरी नागोरी ने सपना चौधरी से भी अच्छा डांस करने लगी है। गोरी नागोरी की यूट्यूब के साथ-साथ इंस्टाग्राम और फेसबुक पर भी फैन फॉलोइंग लगातार बढ़ रही है।

Back to top button