mainब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशरतलाम

रतलाम/ ठिठुरती ठंड में दो पहिया वाहन चलाना हुआ जानलेवा, एक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर घायल

रतलाम, 05जवनरी(इ खबर टुडे)। ठिठुरती सर्द रात के समय यात्रा करना जान जोखिम में डालने जैसा है। खासकर बाइक से यात्रा करना और भी खतरनाक हो जाता है। सर्दी और शीतलहर की वजह से बाइक चालकों के हाथ ठिठुर जाते हैं । इसी स्थिति में बुधवार को रतलाम के ग्रामीण क्षेत्र में सड़क दुर्घटना घटित हो गई।

रावटी थाना प्रभारी से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की रात करीब साढ़े आठ बजे बासिंद्रा के पास सड़क दुर्घटना घटित हुई। बाजना थाने के गांव डेरीपाड़ा चिकनी गांव निवासी मगन पिता मांगीलाल झोडिय़ा और सुखराम पिता कमजी झोडिय़ा बाइक से किसी काम से रावटी आए थे।

रावटी में अपने रिश्तेदारों से मिलने के बाद वे रात करीब आठ बजे बाइक से ही रावटी से निकले। आधे घंटे बाद ही उनकी बासिंद्रा के पास दुर्घटना हो गई।

जानकारी के अनुसार बीती रात साढ़े आठ बजे के आसपास उनकी बाइक की अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। इसमें मगन की मौके पर ही मौत हो गई और साथी सुखराम गंभीर घायल हो गया।

पुलिस को रात करीब नौ बजे उधर से गुजर रहे किसी व्यक्ति ने सूचना दी तो पुलिस मौके पर पहुंची और घायल सुखराम को रावटी में प्राथमिक उपचार के बाद देर रात रतलाम रैफर कर दिया गया। मृतक युवक मगन का भी पोस्टमार्टम किया जा रहा है।

Back to top button