September 29, 2024

रतलाम : करणी सेना के एक गुट ने दूसरे गुट के सदस्य का अपरहण कर किया जान से मारने का प्रयास ,पुलिस को घटनास्थल से मिले खाली कारतूस

रतलाम,20 अप्रैल (इ खबरटुडे)। नामली थाना क्षेत्र अंर्तगत बीती रात करणी सेना के दो गुटों में सामान्य बात के दौरान हुआ विवाद इतना बढ़ गया की एक गुट ने दूसरे गुट के प्रमुख सदस्य का अपरहरण कर उसके साथ मार-पीट कर दी। इस दौरान एक गुट ने अपनी पिस्टल से दो फायर भी किये। गनीमत रही इस घटना में किसी की जान नहीं गई।

मामले की जांच कर रहे उप-निरीक्षक बी.एल भाभर ने जानकारी देते हुए बताया कि नामली में स्थित एमईबी के गिरीट के पास ड्यूटी कर रहे महेन्द्रपाल पिता सागर सिह सिसोदिया उम्र 33 साल नि ग्राम नयापुरा नामली के पास बीती रात करीब पौने तीन बजे जीवन पिता शेरसिह राजपुत नि ग्राम शेरपुर थाना पिपलोदा तथा भुपेन्द्र पिता राजेन्द्र सिह चौहान नि ग्राम शेरपुर थाना पिपलोदा समेत दो अन्य साथी गिरीट के पास पहुंचे।

इस दौरान मुल करणी सेना व राष्ट्रीय करणी सेना के द्वारा राजपुतो का सपोर्ट की बात को लेकर महेन्द्रपाल सिंह और जीवन सिंह के बीच बहस हो गई। इस दौरान भुपेन्द्र सिंह और उसके साथियो ने महेन्द्रपाल सिंह को जबरन गाडी में बिठाया और उसे नयापुरा की और ले गये। इस बीच गाड़ी रुकने पर महेन्द्रपाल सिंह के साथ सभी लोगो ने जमकर मार-पीट की।

जैसे-तैसे महेन्द्रपाल सिंह आरोपियों के बचकर भागने लगा तो आरोपी जीवन सिंह ने अपनी पिस्टल निकाल कर महेन्द्रपाल की ओर दो से अधिक फायर किये। गनीमत रही इस दौरान एक भी फायर महेन्द्रपाल को नहीं लगा। अँधेरा होने के कारण आरोपियों को महेन्द्रपाल नहीं दिखाई दिया और वह लौट गए। इसके बाद महेन्द्रपाल अपने साथियो को सुचना देते हुए नामली थाने पहुंचा और पुलिस को पूरा घटनाक्रम बताया।पुलिस ने घटनास्थल से खाली कारतूस भी बरामद किये है।

इसके बाद नामली पुलिस ने आरोपी जीवन सिह राजपुत तथा भुपेन्द्र सिह चौहान समेत दो अन्य साथियो के खिलाफ अपहरण,मार-पीट व हत्या के प्रयास सहित 6 धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार घटना में शामिल जीवन सिह राजपुत और उसके साथियो के खिलाफ नामली समेत पिपलौदा थाने में कई आपराधिक मामले दर्ज है। फ़िलहाल मामले में सभी आरोपी फ़रार बताए जा रहे है। पुलिस लगातार आरोपियों के ठिकानों पर छापेमार कार्यवाही भी कर रही है।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds