May 4, 2024

Congress : 2023 का चुनाव कांग्रेस का आखरी चुनाव,बाद में मौका नहीं देगी जनता-दिग्विजय सिंह (देखें लाइव विडीयो)

रतलाम,19 फरवरी (इ खबरटुडे)। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह का कहना है कि 2023 में होने वाला विधानसभा चुनाव कांग्रेस का आखरी चुनाव साबित हो सकता है। इसके बाद जनता कांग्रेस को मौका नहीं देगी।

यह बात दिग्विजय सिंह ने स्थानीय सर्किट हाउस में जावरा के कांग्रेस नेताओं से अनौपचारिक चर्चा करते हुए कही। श्री सिंह अपने रतलाम प्रवास के दौरान जब सर्किट हाउस पंहुचे,तो उनसे मिलने के लिए जावरा से कांग्रेस के विभिन्न गुटों के नेता मिलने आए थे। अलग अलग गुटों के नेता दिग्विजय सिंह ने अलग अलग मिलना चाहते थे,लेकिन श्री सिंह ने सभी को एकसाथ मिलने बुलाया।

दिग्विजय सिंह ने जावरा के इन कांग्रेस नेताओं से चर्चा करते हुए कहा कि आप लोग एक दूसरे के साथ आने को तैयार नहीं,एक दूसरे से बात करने को तैयार नहीं। उन्होने कहा कि अगर सबलोग मिल कर चुनाव नहीं लडे तो याद रखिए कि 2023 का चुनाव कांग्रेस का आखरी चुनाव सबित होगा। इसके बाद जनता कांग्रेस को मौका नहीं देगी। दिग्विजय सिंह की कार्यकर्ताओं की यह अनौपचारिक चर्चा कुछ मीडीयाकर्मियों ने रेकार्ड कर ली। जैसे ही श्री सिंह के ध्यान में यह बात आई वे भडक गए। यह पूरा वाकया भी रेकार्ड हो गया।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds