May 18, 2024

RATLAM NEWS : भगवान श्री राम को बेच रहे हैं भाजपाई, मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री से बड़ा झूठा कोई नहीं : दिग्विजय सिंह

रतलाम,19फ़रवरी(इ खबर टुडे)। प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद दिग्विजय सिंह ने कहा कि भगवान श्री राम को भाजपा, आरएसएस और बजरंग दल वाले बेच रहे हैं। जिसके बदले लोगों से वोट मांग रहे हैं। जबकि धर्म और राजनीति दो अलग-अलग हैं। धर्म में राजनीति और राजनीति में धर्म का उपयोग होना ठीक नहीं है। भाजपा वाले सनातन धर्म के खिलाफ हैं। नफरत फैलाते हैं। इस पर किसी का एकाधिकार नहीं है। भगवान श्री राम तो सभी के हैं। मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से झूठा और कोई नहीं हैं। भाजपा वाले शुरू से ही एससी एसटी ओबीसी आरक्षण के खिलाफ हैं वह संविधान को भी नहीं मानते हैं।

रतलाम सर्किट हाउस पर प्रेस वार्ता में पूर्व मुख्यमंत्री श्री सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से बड़ा झूठा और कोई नहीं है। कहने को रोज पेड़ लगा रहे है लेकिन नर्मदा किनारे तीन पेड़ भी जीवित नहीं है। अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट के मामले में श्री सिंह ने कहा कि आतंकवादियों को सजा मिलनी ही चाहिए क्योंकि आतंकवादियों का कोई धर्म नहीं होता न वे हिंदू होते ना मुसलमान, न सिक्ख और नहीं ईसाई, सजा मिलना ही चाहिए।

हिजाब घूंघट परंपरा अपनी-अपनी
हिजाब वाले मुद्दे पर श्री सिंह ने कहा हर एक धर्म परंपरा की अपनी मान्यता होती है। कोई घूंघट निकालता है। कोई सर ढकता है। पर्दा करता है। हिजाब और बुर्का दोनों अलग-अलग हैं। जब भी हम सरकार से हिसाब किताब की बात करते हैं तो वह हिजाब की बात करते हैं। यह ठीक नहीं है। सांप्रदायिक सद्भावना जरूरी है।

निजीकरण के खिलाफ कांग्रेस
श्री सिंह ने कहा कि कांग्रेस निजीकरण के खिलाफ शुरू से और आंदोलन करेगी पंडित जवाहरलाल नेहरू ने 100 करोड़ से एलआईसी की शुरुआत की थी जो 5 लाख करोड़ की इकाई बन चुकी है मगर इसके निजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह ठीक नहीं है। इसके लिए कांग्रेस आंदोलन करेगी।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds